Thu, 22 Oct 2026 | 12:43:51 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

गरीब आदिवासियों को इसाई बनाने विदेश में नौकरी का प्रलोभन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 13, 2025 05:24 pm / Post views : 209

गरीब आदिवासियों को इसाई बनाने विदेश में नौकरी का प्रलोभन
शेयर करें:

बजरंग दल ने दिखाई सजगता, धर्मांतरण के लिये जा रहे 18 आदिवासियों को रोका, गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई धर्मांतरण से संबंधित मामले में 11 को ट्रेन से उतारा गया और बीना में 07

Chhindwara 13 March 2025 छिंदवाड़ा यशो :- एक एक लाख रूपये नगद, बच्चों की क्रिश्चन स्कूल में मुफ्त पढ़ाई एवं विदेश में नौकरी का प्रलोभन देकर छिंदवाड़ा के गरीब मजदूर वर्ग को धर्मांतरण के लिये पंजाब के फिरोजपुर लेकर लेकर जा रहे सहजनाथ नामक व्यक्ति सहित 18 व्यक्तियों को पुलिस ने गंजबासौदा एवं बीना स्टेशन में उतार लिया और इनसे पूंछताछ की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके पास से इसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी मिला है । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा निवासी सहज नाथ 18 गरीब आदिवासियों को धर्मांतरण के लिए पंजाब ले जा रहा है । इस बात की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जीआरपी और सिविल पुलिस के साथ ट्रेन के एस3 और एस4 कोच में पहुंचे. जिसके बाद 11 यात्रियों को गंजबसौदा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया । वहीं 7 यात्री नहीं उतरें, जिन्हें बीना रेलवे स्टेशन पर उतारा गया । गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई में रेलवे पुलिस और शहर थाना पुलिस ने 11 संदिग्ध लोगों को पकड़ा, जिन पर धर्मांतरण का आरोप है। यह कार्रवाई हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना के आधार पर की गई थी। पकड़े गए संदिग्धों में से एक ने बताया कि वह सभी को पंजाब के चर्च ले जा रहा था, जहां उनकी प्रार्थना कराई जानी थी। पुलिस ने संदिग्धों के पास से ईसाई धर्म का साहित्य भी बरामद किया है। हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक शिकायती पत्र भी दिया है, जिसमें गरीब आदिवासी लोगों के धर्मांतरण का आरोप लगाया गया है। संगठन के नीलेश अग्रवाल ने बताया कि धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्यवाही की मांग करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गंजबासौदा एसडीएम विजय राय और एसडीओपी मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे जीआरपी एसआई बलवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बजरंग दल से जुड़े लालसिंह खटीक की सूचना पर इन यात्रियों को रोका गया ।