Mon, 19 Oct 2026 | 07:17:26 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

चिकित्सा कर्मियों की सूझ बूझ एवं सेवा भाव की मुक्तकंठ से हो रही प्रशंसा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 01, 2024 09:27 pm / Post views : 215

चिकित्सा कर्मियों की सूझ बूझ एवं सेवा भाव की मुक्तकंठ से हो रही प्रशंसा
शेयर करें:
सिवनी यशो:- जिले के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपनी कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा का लगातार परिचय दे रहे हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से बडे वाहनों के लिए संपर्क से छूटे ग्राम भोंरगोंदी की गर्भवती महिला का सफल प्रसव केवलारी विकासखंड के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सूझ-बूझ एवं कर्तव्य परायणता के कारण ही संभव हो पाया है। विगत दिवस बीपीएम दीपक साहू, बीसीएम मन्तोष नर्वेती एवं डॉ अमित जैन के फील्ड भ्रमण के दौरान भोरगोंदी में ग्राम भोरगोंदी की आशा कार्यकर्ता वेदवती से श्रीमती गायत्री ठाकरे की प्रसव पीड़ा की जानकारी प्राप्त हुई। इस दौरान गांव से 2 किलोमीटर की दूरी में स्थित नाले के पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण कोई भी चार पहिया वाहन ग्राम तक नहीं पहुंच पा रहा है तथा ग्राम में भी तत्कालीन समय में कोई वाहन उपलब्ध न होने पर डॉक्टर अमित जैन एवं उनकी टीम द्वारा स्वयं ग्राम भोरगोंदी जाने का निर्णय लिया गया। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उगली की एएनएम श्रीमती हेमलता ठाकरे को साथ लेकर आवश्यक दवाइयों सहित भोरगोंदी रवाना हुए। ग्राम भोरगोंदी से लगभग 2 किलोमीटर दूर टूटे हुए पुलिया पर पहुंचने के उपरांत मोबिलिटी वाहन को पुल के इस पार ही खड़ा कर डॉ अमित जैन, एएनएम बीपीएम व बीसीएम पैदल भोरगोंदी की ओर रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में एक बाइक सवार की मदद से एएनएम हेमलता ठाकरे को पहले महिला के घर पहुंचाया गया। एएनएम हेमलता ठाकरे जब महिला के घर पहुंची तब बच्चे का सर बाहर आ रहा था और महिला दर्द से कराह रही थी। उनके द्वारा तत्काल महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। तब तक डॉक्टर अमित जैन एवं अन्य टीम सदस्य महिला के घर पहुंच चुके थे, डॉक्टर अमित जैन द्वारा जच्चा बच्चा की जांच की गई । इसके उपरांत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के दल ने महिला एवं बच्चे की स्थिति की प्राथमिक जांच के लिए पहले बाइक के माध्यम से पुल तक फिर मोबिलिटी सपोर्ट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उंगली लेकर पहुंचे और पुन: जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।वर्तमान में जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ हैं। जिसमें टीम में शामिल चिकित्सकों की सेवा भावना एवं कर्तव्य परायणता का महत्वपूर्ण योगदान है। क्षेत्रवासियों द्वारा चिकित्सकों की सेवा भावना के लिए खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है। डाँ. मनीषा सिरसाम की कुशलता : विषम स्थिती में फोन से डिलेवरी : जुडवाँ बच्चे हुये 

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें