Wed, 21 Oct 2026 | 06:35:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

रोशनी क्लीनिक के माध्यम से निसंतान दम्पत्ति के घर गूंजी किलकारियां

रोशनी क्लीनिक के माध्यम से निसंतान दम्पत्ति के घर गूंजी किलकारियां
शेयर करें:
सिवनी यशो:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व. अभियान अंतर्गत वर्ष 2016 से इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में रोशनी क्लीनिक के माध्यम से समस्त गर्भवती महिलाओं की जांच और हाईरिस्कि महिलाओं का समय से चिन्हांकन उपचार और उनकी तीन अतिरिक्त फॉलोअप, निसंतान, स्तन में गठान, एसटीआई, आरटीआई, माहवारी समस्या , एनीमिया सभी की नि:शुल्क जांच एवं उपचार जिला चिकित्सांलय में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा किया जाता है। अम्बेण्डकर वार्ड की उषा कार्यकर्ता रेखा पटले ने जब अपने वार्ड की महिलाओं को रोशनी क्लीनिक की जानकारी दी तो उस वार्ड की महिलाएं उपचार हेतु रोशनी क्लीनिक में आई। उसी समय नीतू पति अनिल प्रजापति भी वहां जांच के लिए आई। उसे काउंसलर फौजिया अंजुम द्वारा चिकित्सक की सलाह लेने का परामर्श दिया गया। उसके बाद स्त्री रोग विेशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिरसाम,डॉ. राजेश्वरी कुशराम, डॉ. ज्योति झारिया, डॉ. चेतना वान्द्रे ने नीतू का उपचार कर सभी प्रकार की जाचं करवाने के लिए कहा एवं उसके पति की भी जांच करवाने की सलाह दी। इसके पश्चात नीतू लगातार रोशनी क्लीनिक के माध्यम से उषा कार्यकर्ता एवं काउंसलर के सम्पर्क में रही। समय-समय पर उसको उचित परामर्श दिया गया। इसके पश्चात नीतू ने राज्य बीमारी सहायता निधि के तहत टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भोपाल में बीपीएल कार्ड के तहत उपचार करवाया लेकिन वहां पर भी उनको सफलता प्राप्त नही हुई। तब नीतू एवं उसके पति ने हिम्मत नही हारी समय-समय पर आकर रोशनी क्लीनिक में अपना उपचार करवाया। कुछ समय पश्चात पता चला कि महीना रूक गया है तब नीतू ने हॉस्पिटल आकर अपना चैकअप करवाया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद 9 महीने तक वह अपना उपचार जिला चिकित्सालय में करवाती रही। इस दौरान काउंसलर फौजिया अंजुम द्वारा लगातार उनको स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। दिनांक 26/02/2024 को नीतू की डिलीवरी जिला चिकित्सालय में सफलता पूर्वक हुई। उसने एक सुंदर बेटी को जन्मा दिया। मां एवं नवजात शिशु दोनो स्वास्थ्य है। परिवार की खुशियां देखते ही बनती है। नीतू एवं उसके परिजन जिला चिकित्सालय की समस्त स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सको ंएवं रोशनी क्लीेनिक के समस्त स्टॉफ को धन्यवाद देते है। उक्त कार्य में जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वंरी कुशराम, डॉ. चेतना वान्द्रे, डॉ. ज्योति झारिया, डॉ. विवेक पगारे, डॉ. रितु, काउंसलर फौजिया अंजुम, उषा कार्यकर्ता रेखा पटले एवं महिला ओपीडी के समस्त स्टाफ का सराहनीय कार्य रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष