Tue, 20 Oct 2026 | 10:00:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, केनाइन द्वारा पंचर मार्क के कारण हुई मौत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 16, 2024 07:49 pm / Post views : 294

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, केनाइन द्वारा पंचर मार्क के कारण हुई मौत
शेयर करें:
Seoni 16 December 2024 सिवनी यशो:- सोमवार प्रात: 8 :45 बजे पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) के कुरई परिक्षेत्र (Kurai area) अंतर्गत पश्चिम खामरीट बीट के कक्ष क्रमांक 630 में गश्ती के दौरान गश्ती दल को मांस के सडऩे की गंध आई। गंध की दिशा में जाने पर वन मार्ग से लगभग 20-25 मीटर दूर एक बाघ का शव मिला। शव लगभग दो - तीन दिवस पुराना प्रतीत हो रहा था। गश्ती दल ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।   मृत बाघ (dead tiger) के शव के आसपास मिट्टी में खून के बहने के चिन्ह दिख रहे थे। सर्वप्रथम किसी भी तरह से शिकार की संभावना को ध्यान रखते हुए डॉग स्क्वाड की मदद से क्षेत्र की पूर्ण स्कैनिंग की गई, लेकिन डॉग केवल शव एवं उसके आसपास ही घूमता रहा। घटनास्थल के आसपास जितने भी जल उपस्थिति वाले क्षेत्र थे सभी को चेक किया गया और किसी में भी जहर मिलाने के चिन्ह नहीं मिले। घटनास्थल के पास कोई विद्युत लाइन भी नहीं है। घटनास्थल अभ्यारण के सघन वन क्षेत्र के अंतर्गत है और सबसे करीब का गांव भी न्यूनतम 3 किलोमीटर की दूरी उपरांत है। एनटीसीए के प्रोटोकॉल अनुसार एनटीसीए द्वारा नामित विशेषज्ञ की उपस्थिति में दो वन्यजीव चिकित्सकों के द्वारा उक्त बाघ का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सक दल को शव परीक्षण के दौरान बाघ की आयु लगभग 3 से 4 वर्ष एवं लिंग नर पाया गया। पोस्टमार्टम (post mortem) में बाघ के गले एवं शरीर में दो-तीन अन्य जगहों पर अन्य बाघ के केनाइन (canine) द्वारा किए गए पंचर मार्क मिले एवं इन्हीं से हुए घावों के कारण अत्यधिक खून बहने से बाघ की मृत्यु होना प्रतीत हुआ। उसके शरीर के समस्ति अवयव जैसे नाखून, मूंछ के बाल, केनाईन दांत, शरीर के साथ सुरक्षित पाये गये। उपरांत भस्मी करण समिति के सदस्यों तथा उपस्थिति अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष शव को पूर्ण रूप से जलाकर नष्टो किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष