Wed, 21 Oct 2026 | 04:12:14 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

आबादी क्षेत्र में बाघ का आतंक, देवी प्रसाद पर किया हमला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 01, 2025 08:04 pm / Post views : 212

आबादी क्षेत्र में बाघ का आतंक, देवी प्रसाद पर किया हमला
शेयर करें:
Seoni 01 January 2025 सिवनी यशो:- जिले के अनेक क्षेत्रों में बाघ जंगल से निकलकर आबादी एरिया में आकर मनुष्यों तथा पालतू जानवरों को शिकार बना रहे है । वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी वनों की सुरक्षा छोड़कर आबादी एरिया में बाघ से होने वाले नुकसान और बाघ की सुरक्षा में जुटे रहते है । पिछले कुछ दिनों से सिवनी विधानसभा एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में बाघ की उपस्थिती ग्रामीणों के लिये दहशत का कारण बनी हुई है । नये वर्ष के पहले दिने कान्हीवाड़ा क्षेत्र के गहरानाला के समीप एक बाघ घूम रहा है जिसने देवी प्रसाद ठाकुर जामुनपानी निवासी पर हमला कर दिया । जानकारी के अनुसार पतरई क्षेत्र के जंगल से बाघ आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर गया है बाघ की उपस्थिती से ग्रामीण कृषको में दहशत का वातावरण बना हुआ है । इस संबंध में केवलारी परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी विवेक बघेल से चर्चा की गयी तो उन्होंने बताया कि हिनोतिया के समीप दो खेतों के बीच में एक नालानुमा स्थान है जहाँ बहुत घनी झाडिय़ाँ लगी हुई है बाघ उसी स्थान पर था जिसकी लोकेशन के लिये काफी प्रयास किये गये ड्रोन से भी लोकेशन स्पष्ट नहीं हो रही थी । जिस व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया उसे बार बार मना किया जा रहा था परंतु वह ड्रिंक किये हुये था और बाघ के समीप जा रहा था बाघ ने उस पर हमला कर दिया । घायल के संबंध में वन विकास निगम की डीएफओ भारती ठाकरे ने बताया कि घायल के हाथ में बाघ ने पंजा मारा है जिसका इलाज परिक्षेत्र अधिकारी विवेक बघेल द्वारा कराया जा रहा है । घायल व्यक्ति ड्रिंक किये था उसे बाघ के लोकेशन एरिया में जाने से मना किया जा रहा था परंतु वह बार बार वहीं जा रहा था। बाघ ने उसे हल्का सा पंजा मारा था उसकी स्थिती सामान्य थी । एसडीओ वन विकास निगम द्वारा बताया गया कि घायल देवी प्रसाद का इलाज का जिला अस्पताल में किया जा रहा है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष