Wed, 21 Oct 2026 | 07:24:32 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सिवनी में स्कूल बसों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 6 वाहनों पर 10 हजार का जुर्माना

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 10, 2026 12:48 pm / Post views : 15

सिवनी में स्कूल बसों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 6 वाहनों पर 10 हजार का जुर्माना
शेयर करें:
सिवनी यशो :- छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में स्कूल बसों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले 6 स्कूली वाहनों पर कुल 10 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित स्कूली वाहनों को रोककर उनकी फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, जीपीएस सिस्टम, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन खिड़की सहित सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान 6 स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं दस्तावेजों में कमियां पाई गईं। इसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूला। इन वाहनों पर हुई कार्रवाई MP 22 ZG 7477 – ₹2,000 MP 22 P 0449 – ₹2,000 MP 22 ZJ 8480 – ₹2,000 MP 54 P 0208 – ₹2,000 MP 22 P 0454 – ₹1,000 MP 22 ZG 8942 – ₹1,000 कुल समन शुल्क : ₹10,000

स्कूल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

यातायात पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों को निर्देशित किया है कि वे स्कूली वाहनों के संचालन में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। प्रत्येक वाहन में प्रशिक्षित चालक-परिचालक, जीपीएस सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटी, महिला अटेंडेंट तथा आपातकालीन निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अभियान रहेगा जारी

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूली वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। छात्रहित से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष