Mon, 19 Oct 2026 | 07:24:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 16, 2026 12:07 am / Post views : 42

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
शेयर करें:

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Seoni 15 August 2026 सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरवगंज सिवनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गौरव और गरिमा के साथ मनाया गया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्य-दीदियों को भी सम्मानित किया गया। [caption id="attachment_50179" align="aligncenter" width="300"]सिवनी सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अतिथि एवं विद्यार्थी[/caption] समारोह के मुख्य अतिथि सुजीत जैन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नितिन चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कॉमर्स सिवनी के संरक्षक सुदर्शन बाझल एवं विद्या भारती जिला सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल मंचासीन रहे।

तिरंगे के आरोहण से हुआ गरिमामय शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सुजीत जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत राष्ट्रगान और देशभक्ति पूर्ण नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। मां सरस्वती, परम श्रद्धेय ॐ एवं भारत माता के समक्ष पूजा-अर्चन के बाद सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ हुआ। [caption id="attachment_50176" align="aligncenter" width="300"]सिवनी सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अतिथि एवं विद्यार्थी[/caption] विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने अतिथियों का परिचय कराया। अतिथियों का तिलक-चंदन, वंदन, शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत व्यवस्थापक नूपेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, व्याख्याता प्रकाश गुप्ता, कृष्ण मुरारी दुबे एवं पाली प्रभारी जितेंद्र सोनी ने किया। [caption id="attachment_50178" align="aligncenter" width="300"]सिवनी सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अतिथि एवं विद्यार्थी[/caption]

देशभक्ति से सराबोर हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

स्वागत एवं अतिथि परिचय के पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों ने मनमोहक और आकर्षक देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जोशीले भाषणों और देशभक्ति गीतों ने वातावरण में राष्ट्रप्रेम का संचार किया, वहीं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के गौरव की झलक दिखाई दी। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। [caption id="attachment_50177" align="aligncenter" width="300"]सिवनी सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरवगंज सिवनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अतिथि एवं विद्यार्थी[/caption]

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद कक्षा 10वीं, 12वीं, आठवीं एवं पांचवीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करते हुए अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद विद्यालय के आचार्य परिवार का मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मानित आचार्य-दीदियों ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

2.70 लाख रुपये की 50 डेस्क-बेंच देने की घोषणा

मुख्य अतिथि सुजीत जैन ने अपने प्रेरक उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास के लिए 2 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की 50 डेस्क-बेंच प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित जनसमुदाय ने हर्षध्वनि से स्वागत किया। इसी अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत मालू परिवार की बिटिया की दादी पदमा मालू ने विद्यालय को 80 लीटर क्षमता का वाटर कूलर प्रदान किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में अध्यक्षीय शुभाशीष नितिन चौधरी ने प्रदान किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय व्यवस्थापक नूपेश ठाकुर ने किया। कक्षा 12वीं की बहनें अंशिका कटरे एवं अनामिका वंशकार ने प्रभावी मंच संचालन किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अशोक बघेल, जिला संपर्क प्रमुख विनोद राहंगडाले, चिकित्सक विजय सरीन, अस्थि रोग विशेषज्ञ दिनेश शर्मा, विद्यालय के पूर्व कोषाध्यक्ष मुकेश सदाफल, भाजपा जिला महामंत्री गजानन पंचेश्वर, विवेकानंद बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक साहू, साधारण सभा सदस्य ईशान सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार रमेश श्रीवास्तव चातक, जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर विस्तारक राघवेंद्र, युवा मोर्चा से शुभम राजपूत एवं संतोष सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यालय के भैया-बहन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में शिक्षिकाओं का योगदान

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में कीर्ति ठाकुर, मनीषा तिवारी, सविता विश्वकर्मा, शशि सनोदिया एवं प्रियंका कोकने का उल्लेखनीय योगदान रहा। संगीत प्रस्तुति में नरेश सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें