Mon, 19 Oct 2026 | 04:13:31 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत

जन अभियान परिषद का दो दिवसीय नवांकुर क्षमता वृध्दि प्रशिक्षण संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 27, 2024 07:38 pm / Post views : 218

जन अभियान परिषद का दो दिवसीय नवांकुर क्षमता वृध्दि प्रशिक्षण संपन्न
शेयर करें:
Seoni 27 December 24 सिवनी यशो:-M.P. Jan Abhiyan Parishad  म.प्र. जन अभियान परिषद  (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) द्वारा नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाओं की 02 दिवसीय आवासीय क्षमता वृध्दि प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री सौरभ शुक्ला ने प्रतिभागियों से प्रथम दिन के फीडबैक और अनुभव कथन लेकर आज के सत्रों में पूरी तन्मयता के साथ यहां से सीखकर जान के उपरांत चयनित ग्रामों में कार्य रूप में परिणीत करने हेतु कहा। आज के सत्रों में पशुपालन विभाग के सहायक संचालक डॉ. मनीष शेण्डे, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी शिल्पा इंदौरकर ने अपने विभाग की योजनाओं से अवगत कराया तथा उसका अधिकत्तम लाभ लेने हेतु कहा। योगाचार्य डॉ गजेन्द्र डहरवाल ने योग का जीवन में महत्व तथा दैनिक दिनचर्या से प्रतिभागियों को अवगत कराया। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा एक आदर्श ग्राम कैसा होना चाहिये, इसे स्कैच कर एक दूसरे प्रतिभागियों से चर्चा की। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख श्री विनोद रहांगडाले जी द्वारा समाज कार्य के मूल में राष्ट्रवाद की भावना के संदर्भ में अपना उद्बोधन दिया। सभी प्रतिभागियों को उनकी इस प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आज के सत्रों का संचालन विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद सुश्री अफसा खान द्वारा किया गया। जिले के समस्त विकासखंडो के समन्वयकगण अनिल चौरे, श्याम उईके, अशोक बेंन्द्रे, रीता वर्मा, मधुबाला चौरसिया, मोनिका चौरसिया, शोभना ठाकरे की उपस्थिति के साथ जिले की समस्त नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त कार्यालयीन स्टॉफ आशीष तिवारी, अनिल चिचले एवं अनिल नागरे की उपस्थिति रही। समस्त कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक जन अभियान परिषद सौरभ शुक्ला द्वारा किया गया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष