सिवनी 20 दिसंबर 2025
सिवनी यशो:- भारतीय डाक विभाग द्वारा सिवनी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘पायली’ पर शुक्रवार को विशेष आवरण एवं विरुपण मुहर का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान डाकघर सिवनी में अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग वाय.एल. धनेन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
[caption id="attachment_39015" align="alignnone" width="960"]

पर्यटन स्थल पायली पर विशेष आवरण व विरुपण मुहर का अनावरण[/caption]
अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष आवरण के अग्र भाग में नर्मदा नदी पर स्थित बरगी बांध के जलाशय क्षेत्र का विहंगम दृश्य दर्शाया गया है, जबकि इसके पिछले भाग में पायली पर्यटन स्थल से संबंधित संक्षिप्त परिचयात्मक लेख अंकित किया गया है।
नर्मदा जलाशय का मनोहारी दृश्य, समुद्र सरीखी झील
बरगी बांध के जलाशय क्षेत्र में स्थित पायली अपने विशाल जलक्षेत्र, छोटे-छोटे टापुओं और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां की झील समुद्र जैसा आभास कराती है। पायली में ब्रिटिश शासनकाल का ऐतिहासिक विश्राम गृह आज भी विद्यमान है, जो इस क्षेत्र के पर्यटन महत्व को और बढ़ाता है।
[caption id="attachment_39013" align="alignnone" width="1280"]

पर्यटन स्थल पायली पर विशेष आवरण व विरुपण मुहर का अनावरण | सिवनी समाचार[/caption]
सिवनी जिले में पहली बार पर्यटन स्थल पर विशेष आवरण
पर्यटन स्थल ‘पायली’ सिवनी जिले का पहला स्थल है, जिस पर पहली बार विशेष आवरण एवं विरुपण मुहर जारी की गई है।
यह सिवनी जिले के नागरिकों और फिलाटेली प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और स्मरणीय अवसर है।
डाक विभाग ने स्पष्ट किया कि-
यह विशेष आवरण सीमित संख्या में मुद्रित किया गया है
और भविष्य में इस अवसर पर पुनः जारी नहीं किया जाएगा।
25 रुपये में उपलब्ध, सीमित संख्या में
विशेष आवरण 19 दिसंबर 2025 की विरुपण मुहर के साथ विरुपित कर
प्रधान डाकघर सिवनी एवं बालाघाट के काउंटर पर विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा।
एक विशेष आवरण का मूल्य डाक टिकट सहित 25 रुपये निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में
सहायक अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभागीय कार्यालय जी.आर. चौधरी,
प्रभारी सहायक अधीक्षक डाकघर सिवनी दक्षिण उपसंभाग मुकेश सोनी,
डाकपाल प्रधान डाकघर सिवनी आर.एन. उपाध्याय,
सहायक प्रधान डाकपाल पी.एन. राउत,
कार्यालय सहायक सतेन्द्र इड़पाचे,
सहित डाक कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।