Seoni 04 March 2025सिवनी यशो:- जिला आपूर्ति अधिकारी सिवनी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 31 मार्च 2025 तक किए जायेंगे एवं गेंहू खरीदी उपार्जन अवधि 15 मार्च से 05 मई 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 एवं बोनस 175 रू इस प्रकार कुल 2600 रूपये निर्धारित किया गया है। जिले के सभी पंजीकृत किसान उक्त अवधि में अपनी उपज का विक्रय अपने नजदीकी गेहूं उपार्जन केन्द्र में जाकर कर सकते है।