Wed, 21 Oct 2026 | 07:43:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

पेट दर्द से तड़पती पहुंची महिला, सिद्धू हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन से निकला 6 किलो से अधिक का ट्यूमर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 14, 2026 01:04 am / Post views : 223

पेट दर्द से तड़पती पहुंची महिला, सिद्धू हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन से निकला 6 किलो से अधिक का ट्यूमर
शेयर करें:
सिद्धू हॉस्पिटल में महिला के पेट से निकला ट्यूमर वजन 6.320 किलो ग्राम,सफल ऑपरेशन से बची जान
सिवनी यशो:- सेवा और संवेदनशीलता का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब बरघाट विकासखंड के अमागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 52 वर्षीय महिला विमला चौरसिया पेट में असहनीय दर्द से तड़पते हुए नगर के सिद्धू हॉस्पिटल पहुंची। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल की चिकित्सा टीम ने बिना देर किए उन्हें भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया। प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टर के.सी. मेश्राम द्वारा तत्काल सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें पता चला कि हार्मोनल असंतुलन के कारण महिला के पेट में अत्यधिक बड़ा ट्यूमर विकसित हो चुका है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद अस्पताल की पूरी टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

दो घंटे चले ऑपरेशन में निकला 6 किलो 320 ग्राम का ट्यूमर

सिद्धू हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन की तैयारी की। लगभग दो घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से 6 किलो 320 ग्राम वजन का बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। चिकित्सकों के अनुसार यदि समय रहते यह ट्यूमर नहीं निकाला जाता तो भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा उत्पन्न हो सकता था। ऑपरेशन में डॉक्टर जी.एस. सिद्धू, डॉक्टर एम.एस. नागले, डॉक्टर के.सी. मेश्राम, डॉक्टर सैयद अली, डॉक्टर शुभम तथा अस्पताल के समस्त सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हार्मोनल समस्या के कारण बढ़ रहा था ट्यूमर

इस संबंध में सिद्धू हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर जी.एस. सिद्धू ने बताया कि मरीज विमला चौरसिया के तीन बच्चे हैं तथा पूर्व में नसबंदी भी हो चुकी थी। इसके बावजूद हार्मोनल डिस्टर्बेंस के कारण पेट में लगातार ट्यूमर बढ़ रहा था। इस कारण महिला को उठने-बैठने और सामान्य कार्य करने में भी गंभीर परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार और सफल ऑपरेशन के कारण अब महिला पूरी तरह सुरक्षित है और तेजी से स्वस्थ हो रही है।

“हमारे लिए यह अस्पताल किसी मंदिर से कम नहीं”

ऑपरेशन के बाद महिला विमला चौरसिया ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “हमारे लिए यह अस्पताल किसी मंदिर से कम नहीं है, जिसने हमें नया जीवन दिया है।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीमारी को नजरअंदाज न करें और समय पर अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों सेऐ बचा जा सके।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष