Tue, 20 Oct 2026 | 07:46:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

एआरटी सेंटर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस,निकाली गई जागरूकता रैली

एआरटी सेंटर में मनाया गया विश्व एड्स दिवस,निकाली गई जागरूकता रैली
शेयर करें:

एड्स जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

सिवनी यशो:- एक दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एआरटी सेंटर द्वारा जिला चिकित्सालय से जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली को कायाकल्प की टीम में शामिल डॉ.कुलदीप वर्मा,डॉ.रिचा मिश्रा,डॉ.विनोद नावकर (सिविल सर्जन),डॉ.पी.सूर्या (आरएमओ) ने रिबन काटकर हरी झंडी दिखायी। यहां जागरूकता रैली में डॉ.जयज काकोडिय़ा (नोडल अधिकारी) एआरटी सेंटर,डॉ.महेन्द्र ओगारे (एसएमओ) सहित एआरटी स्टॉफ,आईसीटीसी स्टॉफ,विहान स्टॉफ सहित मिशन स्कूल के बच्चे शामिल रहे। यहां रैली शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए वापस जिला चिकित्सालय पहुंची।इस रैली का मकसद लोगों को एड्स के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना था। रैली के दौरान बच्चो ने 'जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा वह एक दिन दुनिया छोड़ेगा', 'एड्स दिवस पर है यह नारा एड्स मुक्त हो विश्व हमारा' नारे लगाए। इसके बाद रैली में शामिल बच्चो को एआरटी सेंटर में डॉ.जयज काकोडिय़ा (नोडल अधिकारी) द्वारा एड्स से बचाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी और एड्स से सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।वही एचआईव्ही ग्रसित व्यक्ति इलाज लेकर अपनी सुरक्षा कर सकता है। हमारी सावधानियां ही हमारी सुरक्षा कवच है। हम सभी जानते हैं कि एड्स फैलने के प्रमुख कारणों के प्रति यदि हम पहले से ही सचेत रहेंगे तो कभी भी एड्स नहीं हो सकता।एड्स के कारण संक्रमित व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता खो देता है, और इसी रोग प्रतिरोधक क्षमता के अभाव में मनुष्य अपनी जान से हाथ धो बैठता है। सावधानियां ही हमें इस बीमारी से बचा सकती है। युवा पीढी इस बीमारी से बचने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहें। खुद भी बचें और समाज व देश को भी बचाएं। वही डॉ.महेंद्र ओगारे (एसएमओ) ने ड्राइंग के माध्यम से एचआईव्ही को विस्तार से बताया,साथ ही इस वर्ष 2023 विश्व एड्स दिवस की थीम है समुदायों को नेतृत्व करने दें,इस पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद बालेन्द्र कौरव (प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर) विहान ने एड्स और एचआईव्ही में बच्चो को अंतर समझाया। इसके बाद बच्चो के द्वारा एड्स/एचआईव्ही से संबंधित प्रश्न पूछे गए,जिसका जबाब डॉक्टर की टीम के द्वारा दिया गया।वही परामर्शदाता अशोक गोवंशी ने हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया और कहा कि 1097 में कॉल करके एड्स संक्रमण होने के कारणों व बचाव के बारे में जानकारी ले सकते है,साथ ही समस्त सरकारी अस्पताल में एड्स की जांच व उपचार नि:शुल्क है। एड्स की बीमारी का सावधानी ही एक बचाव है और जन जागरूकता ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस दौरान रामजी भलावी (जिला मलेरिया अधिकारी),डॉ.अंकुर उपाध्याय,डॉ.हर्षित,अवनेश कुमार ठाकुर,अजय गुप्ता, मिशन कन्या स्कूल की प्राचार्या एचडी कुमार, मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक,बच्चे सहित एआरटी सेंटर स्टॉफ, विहान केयर & सपोर्ट स्टॉफ,लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना स्टॉफ मौजूद रहा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष