Tue, 20 Oct 2026 | 10:01:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

यहाँ पानी के कारण युवाओं की नहीं हो रही शादी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 02, 2024 05:29 pm / Post views : 207

यहाँ पानी के कारण युवाओं की नहीं हो रही शादी
शेयर करें:
सिवनी यशो:- जिले के आदिवासी विकास खंड घंसौर के अनेक ग्राम पेयजल की समस्या से जूझ रहे है इन पेयजल संकट से ग्रस्त कुछ ग्राम तो ऐसे है जहाँ कोई अपनी बेटी का विवाह संबंध भी नहीं करना चाहता । पेयजल संकट के कारण युवाओं की शादियाँ नहीं हो पा रही है । ऐसा एक ग्राम अगरिया कला जो पंचायत है अगरिया खुर्द के अंतर्गत आता है। इस ग्राम के निवासी दो किलोमीटर दूर से पैदल, बैलगाड़ी, और साईकिल से पानी लाते है । इस ग्राम में 600 परिवार निवास करते है जो मजदूरी और कृषि कार्य पर आश्रित है परंतु गांव के निवासियों का बहुत समय तो केवल पानी की जुटाने में गुजर जाता है । सरकार जनहितैषी होने का कितना भी हो हल्ला करें पर जब इस प्रकार की समस्याएँ सामने दिखाई देती है तो समझ आ जाता है कि सरकार की योजनाएँ कागजो में ही चल रही है । वास्तविक सुविधाओं का जिन्हें लाभ मिलना चाहिये उन्हें नहीं मिल पा रहा है । अगरियाकला ही ऐसा गांव नहीं है जहाँ कोई अपनी बेटी ब्याहना नहीं चाहता इसी विकासखंड के और भी गांव है जहां पानी के लिये ग्रामीणो को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है । इस गांव में मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं कागजों में ही दम तोड़ देती हैं। इस कारण आदिवासी वर्ग के लोग इस गांव में रहते तो हैं पर मूलभूत सुविधिाओं को तरस रहे ग्रामीण अपने बच्चों की शादी विवाह के लिए परेशान होते रहते है और कहते है कि यहाँ जलदेवता का श्राप है । वर्षो से पेयजल के लिये ग्रामीण अधिकारियों, नेताओं से आवेदन निवेदन कर रहे है परंतु इनकी समस्या के निराकरण के प्रति कोई गंभीर नहीं है । ग्रामीणो के अनुसार जल आवर्धन योजना के तहत इस गांव में पानी के लिए पाइपलाइन तो बिछाई गई है पर ना तो कनेक्शन दिए गए और ना ही पानी आया। पेयजल की समस्या के कारण इस गांव के लोगो को गंदा पानी भी पीना पड़ता है और अनेक बार इस गांव में हैजा फैलने की समस्या भी सामने आयी है । ग्रामीणों ने बताया कि 2 किलोमीटर दूर से रोजाना बैलगाड़ी, साइकिल और सर पर रखकर पानी अपने घरों में इस्तेमाल के लिए लाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के युवाओं की शादी भी नहीं होती है। लड़की वाले कहते हैं कि गांव में पानी की समस्या है लड़की 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी नहीं ला सकती, इस कारण से इस गांव के नौजवानों की शादी भी नहीं होती है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि जल निगम से बात कर जल्द से जल्द गांव में पानी की व्यवस्था कराई जाएगी युवाओं की शादी ना होना यह सामाजिक मुद्दा है इस पर ग्रामीणों को समझाइश दी जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष