खेलदेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सेंसई राधिका कश्यप, एशियन कराते फेडरेशन की जज बनी

सिवनी यशो:- जिला कराते संघ सिवनी की कराते प्रशिक्षिका सेंसई (karate instructor sensei) राधिका कश्यप ने कराते विधा में उज्बेगिस्तान (Uzbekistan) में 01 मई से 6 मई 2024 सेन्ट्रल एशियन कराते फेडरेशन चैम्पियनशिप के दौरान राधिका कश्यप ने एशियन कराते जज की परीक्षा उत्तीर्ण की । म.प्र. की प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय महिला कराते जज बनी।

भारतीय कराते संघ के गुरु एवं साउथ एशियन कराते फेडरेशन के अध्यक्ष तथा कराते इंडिया आर्गनाइजेशन (Karate India Organization) के अन्तरिम अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा एवं mp  कराते संघ के महा सचिव महेश कुशवाह के मार्गदर्शन में उज्बेगिस्तान में सेन्साई राधिका कश्यप ने अन्तर्राष्ट्रीय कराते जज (International judges) कि उपाधि प्राप्त की।

सेन्साई ओमकार कश्यप ने बताया कि एशियन कराते फेडरेशन की जज की उपाधि सेन्साई राधिका कश्यप ने प्राप्त की, सिवनी जिले के लिये बडें गौरव की बात है।
डॉ. सुनील अग्रवाल संचालक जिंदल हॉस्पिटलए श्रीमति मकसूदा मिर्जा पूर्व संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारीए श्रीमति वंदना नैय्यर तिवारी प्राचायी मार्डन हायर सेकेण्ड्री स्कूल श्री तरूण् श्रीवास एडवोकेट एवं हरिमुकुंद बाबा , अंकित मालू, नरेश् सिंह राजपूत गुरूकुल पब्लिक स्कूल बरघाट डारेक्टर श्री डॉ. सिद्दू एवं जिला कराते संघ के समस्त पदाधिरिधों एवं कराते खिलाडियों ने सेंसई राधिका कश्यप को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

सायकल आँन का प्रमोशऩ एवं शहीद राकेश को दी श्रद्धांजली

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button