राजनीतिसिवनी

पेयजल संकट के लिये मजिस्टे्रड जाँच की जाये, नपा अध्यक्ष के इस्तीफा की मांग

सिवनी नगर के पेयजल संकट पर भाजपा ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन

Seoni 16 April 2025
सिवनी यशो:- विगत 04 दिनों से सिवनी नगरीय क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी सिवनी नगर उत्तर मंडल एवं दक्षिण नगर मंडल द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया एवं जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा । भाजपा ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि नगर में पेयजल संकट उत्पन्न करने के लिये दोषि अधिकारी कर्मचारी की पर जिम्मेदारी तय करने के लिये 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेड जांच करवाकर दोषी कर्मचारी, अधिकारी एवं नपा अध्यक्ष के विरूद्ध मध्यप्रदेश शासन को अवगत कराकर इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायें, साथ ही सिवनी नगर वासियों को अविलंब पेयजल आपूर्ति हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जावें ।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि नगर पालिका परिषद सिवनी की घोर लापरवाही के कारण सिवनी नगर वासियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है । परिषद ने पेयजल की समस्या ना हो इस हेतु कोई तैयारी नहीं की, इस कारण सिवनी नगरवासियों को इस भीषण पेयजल समस्या से जुझना पड़ रहा है, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उनके कर्मचारी अधिकारी इस विषय पर पूर्व से ध्यान देकर ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी करते तो आज जो पेयजल का भीषण संकट बना हुआ है, उस संकट से नगरवासियों को नहीं गुजरना पड़ता। वर्तमान में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान के द्वारा घोर लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाया गया, साथ ही इनके अधिकारी कर्मचारी इन्होने अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी सही तरीके से नहीं किया। क्योंकि इंटकवेल में पानी का जो लेवल है, वह हमेशा नीचे की ओर जाता है, जब पानी नीचे की ओर जा रहा था, तभी इनके अधिकारी कर्मचारी द्वारा समय रहते ध्यान दिया गया होता और उस स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया होता तो आज सिवनी नगरवासियों को भीषण पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

भाजपा ने कहा है कि अभी भी वर्तमान में बांध के तटीय क्षेत्र में अवैधानिक रूप से पानी की मोटरें संचालित हो रही है, जिसको त्वरित बंद करने की कार्यवाही किया जाना चाहिए, जिस ओर भी नगर पालिका सिवनी द्वारा जिला प्रशासन को अवगत नहीं कराया गया, नगर पालिका का उपेक्षापूर्ण रवैया और कर्मचारीयों की घोर लापरवाही को वर्तमान में सिवनी नगरवासिकयों के मानव जीवन को संकट में डाल दिया है। नगर पालिका सिवनी के अध्यक्ष कर्मचारीयों द्वारा जो लापरवाही एवं उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया गया है ।

ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने मांग की है कि नपा अध्यक्ष शफीक खान द्वारा सिवनी नगरवासियों को जिस तरीके से भीषण जलसंकट में अपनी परिषद एवं कर्मचारीयों के माध्यम से डाला गया है, अगर अध्यक्ष महोदय में थोड़ी भी शर्म बची हो तो उन्हे तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, साथ ही दोषी अधिकारी कर्मचारी जिन्होने अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय रहते नहीं किया उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही किया जाकर निलंबित किया जायें, यदि जलापूर्ति में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो आने वाले समय में जनता के आक्रोश को प्रशासन-शासन नहीं संभाल पायेगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं उनके मातहत कर्मचारी / अधिकारी की होगी ।

आयोजित धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पॉर्टी उत्तर मंडल एवं दक्षिण मंडल के अध्यक्षों के साथ-साथ भाजपा के समस्त पार्षदों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा नगर पालिका के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया, उक्त धरना प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं नगर पालिका अध्यक्ष एवं नपा प्रशासन की लापरवाही पर संबोधन दिया गया ।
आयोजित धरना प्रदर्शन में नरेश दिवाकरपूर्व विधायक, आलोक दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रेम तिवारी-पूर्व जिलाध्यक्ष, सुदर्शन बाझल-पूर्व जिलाध्यक्ष, अजय डागोरिया-जिला महामंत्री, राजेश त्रिवेदी पूर्व नपा अध्यक्ष, रमेश तिवारी-व.भाजपा कार्यकर्ता, विनोद सोनी-एड. प्रदेश सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ एवं कानून कार्यविभाग, ज्ञानचंद सनोडिय़ा-भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नेताप्रतिपक्ष, अमित डाली डागोर-उपाध्यक्ष नपा सिवनी, लालमणिनेन्द राय-जिला उपाध्यक्ष, दीपक नगपुरे-जिला उपाध्यक्ष, संजय पप्पू सोनी अध्यक्ष उत्तर मंडल, अभिषेक दुबे अध्यक्ष दक्षिण मंडल, संजू मिश्रा-जिला मंत्री, सुरेश भांगरे, संतोष नानू पंजवानी, संजय खंडाईत, संतोष नगपुरे-पूर्व जिला महामंत्री, रामाकांत राय, पार्षद विजय गोलू पंडित, संजय भलावी, अनसुईया पटवा, रविशंकर भांगरे, राजू यादव, रामकुमारी बरमैया, जितू श्रीवास, पंकज बिसेन, कविता शर्मा, किरण वाहने, अजय बाबा पांडे, रज्जू चतुर्वेदी, आशीष मानाठाकुर, अलकेश रजक, डा.अमिता वर्मा, दीपू मिश्रा, विक्रांत दुबे, तरूण कारोसिया, शुभम राजपूत, रामेश्वर नामदेव, अंशुल चौरसिया, अंचल चौरसिया, पापे चौरसिया, अशोक बघेल, दीपू कनोजिया, पवन बरमैया, राजेश पाल, कन्हैया नाविक, नरेश मानाठाकुर, राजेश नाविक, नरेश गिरीगोस्वामी, तरूण मुनिया टांक, आलोक राज, अनिल पटवा, दादूराम चौबे, दीपक ठाकुर, भूनेश कुल्हाडे, जित्तू यादव, राजेन्द्र टेलर, अखलेश पांडे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!