WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

एकादशी के मौके पर मां बैनगंगा नदी में की गई महाआरती

रामधुन आयोजक एवम नगर मीडिया कर्मियों को किया गया सम्मानित

छपारा यशो:- विगत महीनो से काशी की तर्ज हर एकादशी के मौके पर मां बैनगंगा की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर एक समिति का गठन सेवानिवृत डॉक्टर एच पी पटेरिया एवम डॉ.पारस पटेरिया किया है।
इस माह की प्रथम एकादशी मंगलवार 6 फरवरी को भी नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर समीप घाट पर शाम पांच बजे से मां बैनगंगा नदी की वैदिक रीति से महाआरती की गई।
उ क्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही महाआरती पश्चात श्रद्धालु द्वारा मां बैनगंगा में दीपदान भी किया गया।
उक्त आयोजन नगर की मां बैनगंगा महा आरती समिति के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही समिति द्वारा गत माह 21 जनवरी को एकादशी के अवसर पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुऐ भव्य आयोजन में सहयोग करने वाले बर्मन समाज के लोगों और गौरी शंकर मंदिर समिति के भजन मंडल,साथ ही एक सप्ताह तक सुबह रामधुन आयोजक के सदस्यों सहित नगर के मीडिया कर्मियों को प्रतीक चिन्ह के रूप में अयोध्या में विराजित रामलला की फोटो और प्रमाण पत्र दिए गए। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने नगरवासियों के द्वारा प्रत्येक एकादशी को मिल रहे भरपूर सहयोग को लेकर अपना आभार प्रकट किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!