धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

गुरुधाम दिघौरी में 26 फर को महाशिवरात्रि दिव्य आयोजन

दोप 3 बजे से विशाल धर्म सभा :-

Seoni 24 February 2025
सिवनी यशो:- गरुधाम सिवनी,24 फर 2025 ,प्रतिवर्षानुसार गुरु रत्नेश्वर महादेव मंदिर गुरुधाम दिघौरी, में महाशिवरात्रि का दिव्य और भव्य आयोजन होगा।

गुरुधाम दिघौरी में 26 फर को महाशिवरात्रि दिव्य आयोजन - Seoni News

मंदिर समिति की ओर से पंडित सागर उपाध्याय द्वारा जानकारी दी गई कि, आगामी 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर में, विश्व के अद्वितीय प्राकृतिक स्फटिक मणि शिवलिंग गुरु रत्नेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजन एवं शास्त्रोक्त चारों पहर में महाभिषेक पूजन किया जावेगा।

प्रथम प्रहर अभिषेक पूजन में, अनन्त श्री विभूषित द्विपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगद्गुरुशंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य गण, गीता मनीषी पूज्य ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप ,पूज्य ब्रह्मचारी श्री ब्रह्मविद्यानंद जी एवं पूज्य ब्रह्मचारी श्री धारानंद जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। देवाधिदेव महादेव के चारों पहर की अभिषेक पूजन में समस्त श्रद्धालु जन, क्रमश: सहभागी रहकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। शास्त्रों में बताया गया है कि महाशिवरात्रि में अभिषेक पूजन में शामिल होने ,अभिषेक पूजन का दर्शन करने, वाले श्रद्धालु जनों को महादेव के आशीर्वाद स्वरुप, धर्म, अर्थ, काम, और मोक्ष की सहज प्रप्ति होती है।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में दोपहर 3:00 बजे से विशाल धर्म सभा आयोजित है धर्म सभा को पूज्य ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद, उपस्थित अन्य पूज्य संत एवं विद्वद्जन संबोधित करेंगे। महाशिवरात्रि के इस आयोजन में प्रतिवर्ष अनुसार महाप्रसाद तथा फलाहार की समुचित व्यवस्था की गई है ।

मंदिर समिति की ओर से समस्त शिव भक्त, गुरु भक्त ,समस्त श्रद्धालु नर- नारियों, से महाशिवरात्रि पूजन अभिषेक में स:परिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button