WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

नारीशक्ति वंदन बिल लोकसभा में पास होने पर महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर की

महिला मोर्चा ने ओमकला केन्द्र पहुँचकर मातृशक्ति को दी बधाई, कमल मर्सकोले ने कहा महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्रतिबद्धता

सिवनी यशो::- भाजपा महिला मोर्चा ने लोकसभा में महिला आरक्षण का विधेयक पेश होने पर मातृशक्ति को मिठाई बांटी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर, बरघाट नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इमरात साहू, भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री डां. प्रज्ञा सूर्यवंशी ने ओमकला सिलाई एवं कढाई प्रशिक्षण केन्द्र में पहुँचकर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को मिठाई बाँटी ।

नारी का स्थान भारतीय संस्कृति में सम्मान का रहा है – कमल मर्सकोले

ओमकला केन्द्र के प्रशिक्षण स्थल पर बरघाट विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भाजपा की ओर घोषित प्रत्याशी कमल मर्सकोले पहुँच कर समस्त मातृशक्ति को नारीशक्ति वंदन बिल पास होने पर बधाई दी और कहा कि मातृशक्ति को सनातन काल से पूज्य माना गया है और उन्हें भारतीय संस्कृति में उच्च स्थान प्राप्त है । भारतीय जनता पार्टी उनकी कुशलता और क्षमताओं के अनुरूप हर क्षेत्र में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का काम कर रही है और साथ ही उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिये हर प्रकार से अवसर प्रदान कर रही है ।

महिला आरक्षण बिल से महिलाओं को देश की सत्ता में भागीदारी का अवसर सुनिश्चित होगा – मीना बिसेन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि मातृ शक्ति वंदन विधेयक महिला सशक्तीकरण का स्वर्णिम अध्याय है । यह मातृशक्ति का सम्मान है, जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में अस्तित्व में लाया गया । इसके पहले भी महिला आरक्षण बिल लाने के प्रयास हुये परंतु पूर्ववर्ती सरकारों की कथनी और करने में फर्क होने के कारण यह बिल पास नहीं हो सका परंतु देश को गौरव दिलाने के अदम्य साहस के साथ कार्य करने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मातृ शक्ति को सम्मान देने की प्रतिबद्धता के साथ इस बिल को पेश किया और लोकसभा में भारी बहुमत से इसे पास भी करा लिया । श्रीमती बिसेन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के पास हो जाने से लोकसभा एवं राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं को प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा और महिलाओं की सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी ।

अब लोकसभा एवं विधानसभाओं में भी महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय रहेगी – गोमती ठाकुर

 

महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देने वाले नारीशक्ति वंदन विधेयक बिल पेश होने से मातृशक्ति का सम्मान बढ़ा है और भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के लिये पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है । आज हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियाँ दिखाई देती है महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में कम नही है और पुरूष के कंधा से कंधा मिलाकर देश की प्रगति में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रही है । श्रीमती ठाकुर ने समस्त महिला मोर्चा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया।

मातृशक्ति को राजनैतिक शक्ति प्रदान करने वाला मील का पत्थर है – इमरता साहू

नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में आये महिला आरक्षण विधेयक के संबंध में कहा कि यह मातृशक्ति को राजनैतिक शक्ति प्रदान करने वाला मील का पत्थर है प्रदेश की कल्याणकारी शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय एवं ग्राम निकायों में मातृशक्ति को 50 प्रतिशत का आरक्षण पहले से ही सुनिश्चत कर रखा है केन्द्र सरकार द्वारा लोक सभा एवं राज्य सभा में आरक्षण का प्रावधान कर नारी शक्ति को बड़ा सम्मान और उन्हें अधिकार संपन्न बनाने का ऐतिहासिक काम किया है । श्रीमती साहू ने महिला सशक्तिकरण के लिये सरकार की योजनाओंं की विस्तार से जानकारी दी ।

महिलाएँ को मोदी सरकार ने बनाया अधिकार संपन्न – डां. प्रज्ञा

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेत्री डां. प्रज्ञा सूर्यवंशी ने नारी सम्मान और अधिकार संपन्न बनाने वाले विधेयक का स्वागत करते हुये मोदी सरकार का धन्यवाद दिया और उपस्थित मातृशक्ति को स्वस्थ्य रहने संबंधी चिकित्सकीय सलाह दी ।उन्होंने कहा कि सरकार एवं सशक्त बनाने के लिये सैकड़ो प्रयास कर रही है और हम भी आत्मनिर्भर बनने के लिये अपनी क्षमताओं में वृद्धि के लिये प्रयास करते है परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहते है स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण और प्राथमिक है । डां. प्रज्ञा ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी बाते और सावधानियों को रेखांकित किया ।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, नपा के पार्षद एवं सभापति हेमंत राहंगडाले ने भी महिला आरक्षण पर को नारी शक्ति को सम्मान देने वाला विधेयक पास होने पर मातृशक्ति को बधाई दी और मोदी सरकार के प्रति आभार ज्ञापित किया । इस अवसर पर लगभग 500 महिलाएं उपस्थित रही ।
इस असवर पर ओमकला प्रशिक्षण केन्द्र के संचालक हरिओम सोनी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को नारी वंदन विधेयक के पास होने पर बधाई दी और कहा कि महिलाएँ आज दुनिया में ऐतिहास रच रही है और भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिती दर्ज की है आप सब भी अपनी क्षमताओं को बढाये ओम कला केन्द्र नि:शुल्क और न्यून शुल्क में मातृशक्ति को अनेक तरह का प्रशिक्षण देने का दो दशक से लगातार प्रयास कर रहा है और प्रशिक्षण को उपयोगी बनाने के लिये हमेशा तैयार रहता है । हरि ओम सोनी ने कार्यक्रम में उपिस्थित अतिथियों और प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षणार्थियों का आभार प्रगट किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!