WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गौवंश की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कत्ल खाने ले जा रहे 37 मवेशियों को कराया गया मुक्त, चालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:-मंगलवार 24 दिसंबर को एक आयसर ट्रक से कत्ल खाना ले जा रहे 37 नग मवेशियो को मुक्त कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा गौवंश तस्करी व अवैध परिवहन पर न केवल संवेदनशील है अपितु गौवंश तस्करो पर लगातार सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जो इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

मंगलवार 24/12/24 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गौवंश तस्करो द्वारा मवेशियो को ट्रक में लोड कर कत्ल खाना नागपुर ले जाने हेतु लखनादौन तरफ से सिवनी निकलते नागपुर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही खैरी टेक बायपास के पास जाम लगाकर की गई जो पुलिस को देख कर तस्करों द्वारा ट्रक को भागने का प्रयास किया गया। जिसे आयसर ट्रक क्रमांक MP50ZE 2568  को रोकने पर आरोपियो द्वारा खेतो तरफ भागने का प्रयास किया जो पुलिस टीम के द्वारा पीछा व घेरा बंदी कर आरोपियो का पकडा गया। कार्यवाही दौरान पाया गया कि उक्त आयसर ट्रक में 37 नग मवेशी पाये गये जिसमें 02 मवेशी मृत पाये गये जिन्हें सुरक्षित गौशाला में चारा पानी एवं उचित देख रेख हेतु रखवाया गया।

यहाँ बता दें कि इसके पूर्व इसी माह 04 दिसंबर को 25 नग मवेशियो,16 दिसंबर को 42 नग मवेशियों,22 दिसंबर को 07 नग मवेशियों (भैंस के पडे) कार्यवाही के क्रम में 24 दिसंबर को 37 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया था। इसमें आयसर ट्रक क्रमांक MP50ZE 2568  कीमती करीबन – 10,00,000/- रूपये के साथ 37 नग मवेशी कीमती करीबन 2,20,000/- रूपय की जप्ती बनायी गयी एवं जुनैद खान पिता फईम खान उम्र 20 साल निवासी तालाब के पास सूफी नगर सिवनी, शाहरूख खान पिता मरहूम महफूज खान उम्र 19 साल निवासी दीवान महल की पीछे सिवनी एवं जिशान खान पिता शकील खान उम्र 24 साल निवासी वार्ड न. 11 अयोध्या बस्ती थाना बरघाट को आरोपी बनाया गया । आरोपियो से अभी पूछताछ कर जिनको बुधवार को माननीय न्यायालय को पेश किया गया। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयदीप सेंगर, आर. नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अजेन्द्र पाल, सतीश इनवाती, रत्नेश कुशवाहा, आरक्षक चालक इरफान खान का योगदान रहा।

निर्दयता पूर्वक ट्रक में भरी गयी गौ माताओं को विधायक दिनेश राय ने तुरंत मुक्त कराया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!