Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP 200 पार रुझान, असम में सत्ता बरकरार, केरल में UDF आगे, तमिलनाडु में TVK का धमाका
पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे—कहीं बड़ा उलटफेर, कहीं सत्ता कायम
ममता बनर्जी हार – भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: 15 हजार वोटों से हारीं
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से बेहद बड़ी खबर सामने आई है।मतगणना पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है।बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें करीब 15,000 वोटों से पराजित किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में भी ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।
“ममता बनर्जी का राजनीतिक संन्यास हो गया है” — सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से 293 पर मतगणना जारी है। फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान के चलते परिणाम 24 मई को आएंगे। शुरुआती रुझानों में BJP ने बड़ी बढ़त बना ली है।
- BJP: 207 सीट
- TMC: 80 सीट
- लेफ्ट: 2 सीट
- कांग्रेस: 2 सीट
- अन्य: 2 सीट
बहुमत का आंकड़ा: 148 सीट
बड़ी अपडेट: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से रुझानों में पीछे चल रही हैं (अंतिम परिणाम बाकी)।
असम चुनाव परिणाम 2026
असम की 126 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA तीसरी बार सत्ता में वापसी करता दिख रहा है।
- BJP+: 102 सीट
- कांग्रेस+: 21 सीट
- AIUDF: 2 सीट
- अन्य: 1 सीट
बहुमत का आंकड़ा: 64 सीट
केरल चुनाव परिणाम 2026
केरल में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है।
- UDF: 102 सीट
- LDF: 35 सीट
- NDA: 3 सीट
- अन्य: 0 सीट
बहुमत का आंकड़ा: 71 सीट
तमिलनाडु चुनाव परिणाम 2026
तमिलनाडु में इस बार अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है।
- TVK: 107 सीट
- DMK+: 74 सीट
- AIADMK+: 53 सीट
- अन्य: 0 सीट
बहुमत का आंकड़ा: 118 सीट
पुडुचेरी चुनाव परिणाम 2026
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में NDA गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रहा है।
- NDA: 18 सीट
- कांग्रेस+: 6 सीट
- अन्य: 6 सीट
बहुमत का आंकड़ा: 16 सीट
बड़ा विश्लेषण
- पश्चिम बंगाल: BJP को बड़ी बढ़त, TMC पिछड़ी
- असम: BJP की सत्ता बरकरार
- केरल: कांग्रेस गठबंधन की वापसी
- तमिलनाडु: TVK बना गेमचेंजर
- पुडुचेरी: NDA मजबूत स्थिति में



