ममता दुबे दीदी सेवानिवृत : विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई
Seoni 01 March 2025
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी की वरिष्ठ दीदी श्रीमती ममता दुबे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय में विदाई अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन चौधरी विद्या भारती महाकौशल प्रांत सह सचिव उपस्थित रहे । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष ,श्रीमती कल्पना मिश्रा समिति सदस्य, विजय शुक्ला सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं स्वराज पटले सर मंचासीन रहे । श्रीमती ममता दुबे का शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति पत्र ,एवं सम्मान निधि द्वारा अभिनंदन मंचासीन अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती शुभांगी पटेवार, श्रीमती विभा परमार, श्रीमती वीणा पांडे, शिवांशु गठोरिया ने श्रीमती ममता दुबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी हुई यादें साझा की। उन्हें अनुशासन प्रिय, कर्तव्य निष्ट, समय पालक बताया । इस अवसर पर विद्यालय कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं प्रांत सह सचिव नितिन चौधरी ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री कृष्ण मुरारी दुबे ने किया । इससे पूर्व विदाई गीत श्रीमती मनीषा तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया ।






