Fri, 13 Nov 2026 | 01:54:17 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

उपार्जन केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं - कलेक्टर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 18, 2025 11:00 pm / Post views : 211

उपार्जन केन्द्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं - कलेक्टर
शेयर करें:

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Mandla 18 March 2025 मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि रबी सीजन का उपार्जन प्रारंभ है। इसके लिए सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा बुनियादी सुविधाएं जैसे छाया, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कृषकों के पंजीयन की गति बढ़ाएं। जिन कृषकों का पंजीयन हो चुका है, समानांतर रूप से उनका सत्यापन भी कराया जाना सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था रखें ताकि मौसम परिवर्तन की स्थिति में खरीदे गए अनाज की सुरक्षा की जा सके। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले की रैंकिंग जारी होने में तीन दिवस का समय शेष है, इसलिए संतुष्टिपूर्वक निराकरण की गति तेज करें। 50 दिवस से अधिक वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। समाधान ऑनलाईन के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे उच्च प्राथमिकता से लेते हुए निराकरण दर्ज कराएं। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट को देखते हुए आवश्यक तैयारियाँ समय से पहले पूर्ण करें। जिन ग्रामों में पेयजल संकट की आशंका है वहां वैकल्पिक व्यवस्थाएं करें। जल जीवन मिशन के संबंध में समस्त एसडीएम फील्ड विजिट के दौरान नलजल, हेंडपंप तथा अन्य वैकल्पिक स्थितियों पर स्वयं नजर रखें। ई-ऑफिस प्रणाली के संबंध में उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से डिजिटाईजेशन होना है, इससे पहले शाखावार नस्तियों की जानकारी लेकर मास्टर डाटा तैयार करें। समस्त विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि उनके सभी अधिकारी, कर्मचारियों की एम्पलॉयी आईडी समय पर बनाई जाए। बैठक में टीएल प्रकरण, समग्र से संबंधित शिकायतें, उच्च न्यायालय की अवमानना, डब्ल्यूपी सहित अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम तथा विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें