Mon, 19 Oct 2026 | 10:43:22 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

रोड की समस्या को लेकर अब ग्रामीणों को उम्मीद आम आदमी पार्टी से

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 03, 2025 12:46 pm / Post views : 301

रोड की समस्या को लेकर अब ग्रामीणों को उम्मीद आम आदमी पार्टी से
शेयर करें:
मंडला, 3 नवम्बर 2025 मंडला यशो:- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी मंडला की टीम जनसभाओं की तैयारी हेतु ग्राम मंदिर टोला पहुँची। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आज़ादी के इतने वर्षों के बाद भी गांव तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग अब तक नहीं बन पाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कांग्रेस और बीजेपी के नेता केवल वोट मांगने चुनाव के समय आते हैं, परंतु चुनाव के बाद कोई पूछने तक नहीं आता। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधि ने समस्या की सुध नहीं ली। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ज्ञापन और आवेदन जिला कलेक्टर एवं जिला सीईओ को दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि “गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए आने वाली एम्बुलेंस केवल चमारवाह तक आती है। आगे जाने से ड्राइवर इंकार कर देता है और मरीज को पैदल लाना पड़ता है। यह अत्यंत शर्मनाक स्थिति है, विशेषकर जब यह क्षेत्र प्रदेश की कैबिनेट मंत्री का गृह जिला है।” उन्होंने कहा कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल कल ग्रामीणों का आवेदन लेकर सीईओ, जिला पंचायत मंडला से मुलाकात करेगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। पंकज सोनी ने कहा कि “अब आम आदमी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी, और आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।” इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी जिला सचिव अशोक पांडे, कार्यकारी विधानसभा प्रभारी शिशु सिंधु भलावी, और दुर्गेश उईके उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें