छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मनीष जैन बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष


सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नया जिलाध्यक्ष मनीष जैन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें पत्रकार मनोज मर्दन त्रिवेदी (संपादक यशोन्नति) एवं कन्हैया प्रजापति (संवाददाता दैनिक दलसागर) को शामिल किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी रामदास ठाकुर को सौंपी गई है। यह नई नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया ने की है।
प्रदेश के पत्रकारो के हित मे लडाई लडते आ रहा एक मात्र ट्रेड यूनियन से पंजीकृत संगठन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल के प्रातांध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर संघ के कार्यवाहक महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा सिवनी जिला इकाई का पुर्नगठित करते हुए पत्रकारो के हित मे कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गयी है। नवनियुक्त पदाधिकारियो को उनके शुभचिंतको एवं हितैषियो ने बधाई एवं शुभकामनाऐ दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!