घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने होंगे अनेक आयोजन
ग्रामवार-वार्डवार निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं
सिवनी यशो:- शासन की निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ सिवनी जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jainh) के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के मार्गदर्शन में अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्राएं, बाइक रैली, तिरंगा मैराथन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार 11 अगस्त को सभी विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में ग्रामवार-वार्डवार तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकल गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं,छात्र- छात्राओं,आम नागरिकों,जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान आम जनों द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी ली।
सोमवार को निकाली जाएगी तिरंगा बाइक रैली
हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan) अंतर्गत सिवनी जनपद क्षेत्र में सोमवार 12 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली (tiranga baik railee) निकल जाएगी।यहां रैली प्रात: 9:00 बजे जनपद पंचायत सिवनी प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए नगर पालिका सिवनी परिसर में समाप्त होगी।इसके अतिरिक्त अन्य विकास खण्डों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी इस तरह की गतिविधियां आयोजित होगी।
मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित होगी तिरंगा मैराथन
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार 13 अगस्त को तिरंगा मैराथन आयोजित होगी। यह मैराथन प्रात: 8 बजे बड़ा मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर गांधी भवन,पोस्ट ऑफिस ,बस स्टैंड, नगर पालिका, तिलक स्कूल छिंदवाड़ा चौक से वापस होते हुए महावीर मढिय़ा, दादू धर्मशाला, नगर पालिका कोतवाली,दलसागर तालाब, गांधी भवन से पुन:बड़े मिशन स्कूल पहुंचकर समाप्त होगी। तिरंगा मैराथन में सहभागिता के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता हैं। क्तक्र कोड को स्कैन कर अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिकों से रजिस्ट्रेशन करावाने की अपील की गई है।
आम नागरिकों से अपने घर एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील
जिला प्रशासन ने 9 से15 अगस्त तक आयोजित हो रहे हर घर तिरंगा अभियान में आम जनों से सहभगिता करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील की हैं।


