धर्मसिवनी

जिले से हज के लिए अनेकों हज यात्री रवाना हुए

Seoni 30 May 2025
सिवनी यशो:- इस्लाम धर्म में हज का सबसे अधिक महत्व है। पूरी दुनिया से हर वर्ष हज करने के लिए लाखों हज यात्री मक्का पंहुचते है। सिवनी जिले से भी अनेकों हज यात्री हज करने के लिए मक्का की ओर रवाना हो रहे है। विगत दिनों सिवनी जिले के सेमरताल में रहने वाले मो. शब्बीर पटेल उनकी एहलिया एवं शेख फिरदौस पटेल हज के लिए रवाना हुए। वही सिवनी नगर से ज्यारत एकता कालोनी निवासी मो. हसीन खान, दरोगा मोहल्ला से वहीद मास्टर उनकी एहलिया व उनके पुत्र आदिल खान भी हज यात्रा के लिए रवाना हुए है। जिले के अधिकांश हज यात्री नागपुर से जद्दा के लिए विमान से रवाना हुए वही कुछ हज यात्री मुंबई से भी जद्दा के

लिए रवाना हुए है। सिवनी में सभी हज यात्रियों का जगह जगह फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया एवं हज की मुबारकबाद दी गई। वही 29 मई को मस्जिद नूर अंबिया से बाद नमाज़ ए ज़ोहर हाजी हजऱात का नूरानी काफिला मक्का मदीना के अरकान हज करने के लिए रवाना हुए इस मौके पर मस्जिद नूर अंबिया के इमाम तौहिद रजा एवं मंजूर रजा ने हाजी हजऱात का बिल खूशूश फूल माला से इस्तकबाल किया गया और उनके हज यात्रा को सफल बनाने में विशेष रूप से दुआ की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!