सिवनी
बरघाट नगर में नमामि गंगे अभियान के तहत किये गये अनेक कार्य
बरघाट यशो:- नमामि गंगे अभियान प्रारंभ दिनांक 5 जून 2024 से समापन दिनांक 16 जून 2024 के दौरान नगरी क्षेत्र बरघाट में विभिन्न वार्डों के अंतर्गत स्थापित मंदिरों घाट तालाब कुआं बावड़ी आदि की साफ सफाई रंग रोगन वृक्षारोपण जल संरक्षण नगर के कार्य, विभिन्न वार्डों की साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, परिषद पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, पार्षद श्रीमती निधि ऋषभ जायसवाल, सभापति हेमंत रहांगडाले , पार्षद जितेंद्र (पप्पू) सिंगारे, सभापति असंत उईके, तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी/कर्मचारियों के साथ-साथ स्व सहायता समूह की उपस्थिति में वृक्षारोपण के उपरांत गंगा आरती दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।



