WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

विधिक सेवा की मैराथन दौड़ सम्पन्न — केवलारी में दिया कानूनी जागरूकता का संदेश

केवलारी यशो :-  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश़ सतीश चंद्र राय के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति केवलारी के तत्वाधान में रविवार को विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ मैराथन दौड़ से किया गया।

विधिक सेवा की मैराथन दौड़ सम्पन्न — केवलारी में दिया कानूनी जागरूकता का संदेश - Seoni News

यह मैराथन दौड़ नर्मदा लान से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, उगली रोड और चांदनी चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक संपन्न हुई।
कार्यक्रम में अजय कुमार अहिरवार (अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति), आशीष भरांडे (एसडीओपी), शशांक मेश्राम (तहसीलदार), प्रीतम सिंह तिलगाम (थाना प्रभारी), रफीक खान (अध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार संघ), राकेश सिंह राजपूत (कार्यकारी अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मैराथन में हायर सेकेंडरी स्कूल और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर श्री अजय अहिरवार ने कहा कि “हर नागरिक को विधिक रूप से साक्षर होना चाहिए और युवाओं में यह जागरूकता प्रारंभिक स्तर से ही जरूरी है।”

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को टी-शर्ट, टोपी और विधिक योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
मैराथन के विजेताओं में —
 प्रथम स्थान: सत्येंद्र सिसोदिया (सहायक ग्रेड-2, न्यायालय केवलारी)
 द्वितीय स्थान: डिलेश्वर नाग (पैनल लॉयर)
 तृतीय स्थान: सुधीर मुंजारे (धावक)
— को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संचालन में श्रीमती विनीता बघेल (एनसीसी अधिकारी), अधिवक्ता पवन यादव, मोती जंघेला, नीरज जैन, नितिन बघेल, राजकुमार विश्वकर्मा, शिक्षक मिश्रा जी, एवं विधिक सेवा समिति के कर्मचारी कृष्ण कुमार गजभिए, आशीष चौरसिया, वीरेंद्र राजसिंह, बालक राम डेहरिया और राधेश्याम वंदेवार का विशेष योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!