मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

जंगल सत्याग्रह शहीदों की स्मृति, शहीद मेले का आयोजन आज

सिवनी यशो:- जंगल सत्याग्रह शहीदों की स्मृति में बुधवार 09 अक्टूबर को कुरई विकासखंड के ग्राम टुरिया में शहीद मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की सहभागिता होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बरघाट कमल मर्सकोले द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिवनी  दिनेश राय, विधायक केवलारी  रजनीश सिंह, विधायक लखनादौन  योगेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, जनपद अध्यक्ष कुरई  लोचन सिंह मर्सकोले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राकेश सनोडिया सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।  
      उल्लेखनीय है कि 09 अक्टूबर 1930 को जंगल सत्याग्रह में अपने प्राणों की आहूति देने वाले आदिवासी शहीद श्रीमती रेनों बाई, श्रीमती मुड्डे बाई, श्रीमती देभो बाई तथा बिरजू भोई के सम्मान में मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुसार प्रतिवर्ष ग्राम टुरिया में स्थापित शहीद स्मारक में प्रतिवर्ष शहीदों की स्मृति में शहीद मेले का आयोजन किया जाता है।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!