मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जंगल सत्याग्रह के शहीदों की स्मृति में शहीद मेले का हुआ आयोजन

जंगल सत्याग्रह के शहीदों की स्मृति में शहीद मेले का हुआ आयोजन - Seoni News

सिवनी यशो:- जंगल सत्याग्रह (jangal satyagrah) शहीदों की स्मृति में बुधवार 09 अक्टूबर को कुरई विकासखंड के ग्राम टुरिया में शहीद मेले का आयोजन सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste.) के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बरघाट कमल मर्सकोले द्वारा की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सांसद कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जंगल सत्याग्रह में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद श्रीमती रेनों बाई, श्रीमती मुड्डे बाई, श्रीमती देभो बाई तथा बिरजू भोई की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक में पूजन-अर्चन कर शहीदों को नमन किया गया।

जंगल सत्याग्रह के शहीदों की स्मृति में शहीद मेले का हुआ आयोजन - Seoni News

   इसके साथ ही शहीदों के परिजनों का साल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुरई लोचन सिंह मर्सकोले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया,जनपद उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain ) , सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, अनुविभागीय अधिकारी कुरई विजय सेन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button