सिवनी

छपारा झंडा चौक के पास हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, दमकल पहुंचने से पहले ही पाया काबू

सिवनी 03 नवंबर 2025
छपारा यशो:-नगर के मुख्य बाजार झंडा चौक स्थित एक हार्डवेयर सामग्री के गोदाम में शनिवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का हार्डवेयर सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

🔹 स्थानीय लोगों ने दिखाई सूझबूझ

गनीमत यह रही कि आग लगने की घटना को समय रहते आसपास के लोगों ने देख लिया। स्थानीय निवासियों ने तत्काल सजगता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिस पर काबू पाने के लिए लोगों ने अपने घरों के नल कनेक्शन से पाइपलाइन जोड़कर पानी डाला। उनकी त्वरित कोशिशों के चलते आग पर प्रारंभिक नियंत्रण पाया जा सका।

🔹 दमकल पहुंचने से पहले ही काबू

नगर परिषद छपारा का अग्निशमन वाहन सूचना पर मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी। मौके पर नगर निरीक्षक खेमेंद्र कुमार जैतवार ने भी पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी।

🔹 व्यापारी को हुआ भारी नुकसान

आग नगर के पुराने सब्जी बाजार के पास स्थित व्यवसायी मुल्ला जी कासिम अली के हार्डवेयर गोदाम में लगी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल व्यापारी को दी।
हालांकि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखी अधिकांश हार्डवेयर सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी। व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!