छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मातृ शक्ति संगठन ने शहीद प्रधान आरक्षक की शहादत को किया नमन

 

मातृ शक्ति संगठन ने शहीद प्रधान आरक्षक की शहादत को किया नमन - Seoni News
सिवनी यशो:- ज्ञात हो थाना डूंडा सिवनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या की गई। दरअसल राकेश अपनी टीम के साथ कुख्यात आरोपियों को पकडऩे गए थे। उन 4 आरोपियों में से 3 को पुलिस पकड़ चुकी थी किंतु चौथे आरोपी ने मौका पाकर प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को गोली मार दी जिससे लहुलुहान पुलिस के जवान को नागपुर ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने देश को अलविदा कह दिया।
एक ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ पुलिस के जवान का असमय इस तरह से चला जाना उनके परिवार , पुलिस महकमे के लिए ही नहीं पूरे जिले के लिए बहुत पीड़ादायक एवं चिंतनीय भी है।
मातृ शक्ति संगठन को जैसे ही इस घटना का पता चला संगठन शहीद के गृह ग्राम पंहुचा। जहां उनकी पत्नी गहरे सदमे में जा चुकी थीं। बुजुर्ग माता पिता भी अपने होश खो चुके थे। वहीं राकेश भाई के तीनों ( 2 बेटियां 1 बेटा ) छोटे बच्चे अपनी माँ को यह कहकर बार बार हिला रहे थे की मम्मी पापा आने वाले हैं उठकर खाना तो बना लो। ये कुछ ऐसे पल होते हैं जब इन परिवारों को समझाने के लिए कोई शब्द ही नहीं रह जाते।
आखिर क्या समझाएं ??
संगठन ने प्रधान आरक्षक राकेश भाई के अंतिम संस्कार में अपनी बात को सटीकता के साथ रखते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन, आईजी उमेश जोगा ,पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल के समक्ष अपनी मांगों को रखा।
शहीद परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि निर्विघ्न दी जाए साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले पुलिस विभाग के जवानों को भी गुणवत्ता से लैस हथियार उपलब्ध कराते हुए उन्हें जरूरत के वक़्त उन हथियारों को चलाने के अधिकार भी प्रदान किये जाएं । ये बड़ी विडंबना है कि यदि हथियार हैं भी तो चलाने की अनुमति नहीं है।
पुलिस के जवान मात्र एक लाठी के बल पर सुरक्षा के लिए निकलेंगे तो निश्चित रूप से अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे। जिसका जीवंत उदाहरण हाल की यही घटना है। इसके अलावा भी ऐसी कई घटनाएं हैं जहां ऐसी घटनाओं में देश की खाकी असहाय नजर आई। यदि पुलिस के पास हथियार होते तो ना आरोपी भाग पाता ना ही एक कर्तव्य निष्ठ पुलिस के जवान की जान जाती।
कश्मीर में भी सेना के जवानों से मारपीट एवं उन पर पत्थर चलाने की घटनाएं अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं उसकी वजह क्या है ?? उसी परिपाटी का निर्वहन करते हुए अब देश की खाकी को भी पूरी छूट दी जाए ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों एवं पुलिस विभाग का आत्मविश्वास बढ़े। संगठन प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी, विधायक मुनमुन राय जी का आभार व्यक्त करता है जिन्होंने संगठन की माँग पर इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत एक करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button