हिन्दु नव वर्ष रैली में मातृशक्ति की रहेगी बड़ी उपस्थिती, बैठक संपन्न
Seoni 28 March 2025
सिवनी यशो:- आगामी 30 मार्च को हिन्दु नव वर्ष पर्व के पर सिवनी नगर के पालिटेक्निक ग्राऊंड से विशाल वाहन रैली प्रात: 10 बजेे निकाली जायेगी । नव वर्ष के स्वागत में निकलने वाली रैली को लेकर युवाओं, छात्र छात्राओं मातृशक्ति सहित हर वर्ग में व्यापक उत्साह का वातावरण है । नव वर्ष के आगमन को लेकर नगर के मुख्य मार्गो, मंदिरों, चौक चौराहो एवं सनातनियों के घरों में भगवा पताका लहरा रही है । नगर को सजाने का क्रम प्रारंभ है । नगर के मंदिरों एवं वार्डो में रैली में शामिल होने के लिये चर्चा एवं बैठके हो रही है ।
इसी क्रम में सिवनी नगर के होटल बाहुबलि में में मातृशक्ति की एक बैठक आयोजित की गयी । बैठक में यह निर्धारित किया गया कि आयोजित होने वाली रैली में मातृशक्ति की बड़ी उपस्थिती सुनिश्चित की जायेगी और रैली को भव्य तथा गरिमामय बनाया जायेगा । मातृशक्ति ने सिवनी विधायक दिनेश राय को एक ही स्थान से रैली निकालने के लिये धन्यवाद दिया और उनके प्रयास की सराहना करते हुये कहा है कि सकल हिन्दु समाज एक ही स्थान से रैली निकालकर अपनी गरिमामय परंपरा को हमेशा बनाये रखेगा । इस आयोजन में मातृशक्ति बढ़ चढ़कर भाग लेगी । जिसके लिये हर वार्ड में संपर्क कर अधिक से अधिक मातृशक्ति से शामिल होने के लिये आग्रह किया जायेगा ।
मातृशक्ति की संपन्न बैठक में श्रीमती आशा पटवा,सपना गौतम, दीपा बनर्जी, रूकमणी सनोडिया, मनीष चौहान, श्वेता मिश्रा, श्वेता राय, संगीता तिवारी, अनुसुईया पटवा, उर्मिला उइके, कविता शर्मा,, आराधना चौरसिया, अनीता राठौर, सारिता ओझा, ऊषा शमी, अमृता चौरसिया सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रही ।
यहाँ बता दें कि 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा से हिन्दी पंचांग की गणना के अनुसार नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है । सिवनी नगर में हर वर्ष हिन्दु नव पर वाहन रैली निकाले जाने की परंपरा है और यह रैली विशाल रूप ले चुकी है । इस रैली को व्यवस्थित रूप से निकालने के लिये इस वर्ष पालीटेक्रिक कालेज का मैदान निर्धारित किया गया है । 30 मार्च को पालीटेक्रिक ग्राउंड में प्रात: 10 बजे मातृशक्ति की उपस्थिती में भारत माता की आरती की जायेगी इसके पश्चात रैली का शुभारंभ होगा जो बाहुबलि चौक से सिंधिया चौक मिशन स्कूल, गणेश चौक, शुक्रवारी, नेहरू रोड गिरिजाकुंड से मठ मंदिर रोड से छिंदवाड़ा चौक, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड होते हुये पोस्ट आफिस, भैरोगंज से ज्यारत चौक होकर पालीटेक्रिक ग्राउंड पहुँचकर रैली का समापन होगा ।






