WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राष्ट्र को मजबूत करने अधिकतम सदस्यता करना आवश्यक है – आलोक 

सिवनी यशो:- देश के प्रति हमारा प्रेम और देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने का हमारा भाव ही ऐसा है जिसने हमें एक ऐसे राष्ट्रीय राजनीतिक दल से जोड़ा है जिसके लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। हमारे पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का जो सपना देखा था और समाज के समग्र विकास के लिए जो संकल्प संजोया था उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है । हमारा संगठन जितना मजबूत होगा, जितना विस्तृत होगा, जितने ज्यादा से ज्यादा लोग हमसे जुड़ेंगे उतना ही हमें राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने का बल मिलेगा। इसी भाव से हमें इस सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩा है।
उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वाराआज शक्ति केंद्र, धनककडी, धूमा, धूमा बंजारी, शिकारा, दिवारी, दुर्जनपुर, केदारपुर, भिलाई, कोडोपार, मेहता, कहानी, लखनादौन इत्यादि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर विषेश सदस्यता अभियान के दौरान कही गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान, सुदामा गुप्ता, योगेश शर्मा, राहुल शिवहरे, संजय जैन, मनोज यादव, अखिलेश पटेल, हेमेंद्र गुमास्ता इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, उक्त शक्ति केंद्रों की सभी बैठकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान श्री दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता और पथ प्रदर्शक थे। हमारी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति का समग्र विकास है। इस अंत्योदय के प्रेरक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!