छिंदवाड़ाराजनीतिहेल्थ

दूषित जल पर सख्त हुए महापौर विक्रम अहके

वार्ड 11–13 का औचक निरीक्षण

Chhindwara 04 January 2026
छिन्दवाड़ा यशो:- दूषित पेयजल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर विक्रम अहके ने वार्ड 11, 12 एवं 13 में रविवार को जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने अमले के साथ जाकर जलापूर्ति एवं सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और जनता से प्रत्यक्ष संवाद किया।

जनता से सीधा संवाद और स्थल निरीक्षण

महापौर विक्रम अहके जलकार्य सभापति, संबंधित वार्ड पार्षदों और नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 13 पहुँचे।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रत्यक्ष संवाद कर जलापूर्ति में आ रही अशुद्धता और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से सुना।

निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन सुधार कार्यों की प्रगति देखी गई तथा जल की गुणवत्ता की जांच भी की गई।

अधिकारियों को दिए निर्देश

दूषित जल निरीक्षण के दौरान विक्रम अहके ने जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि —

जहां भी दूषित जल की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर कार्य की गति बढ़ाई जाए।

लीकेज या अन्य तकनीकी खामियों को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए,

जिससे पेयजल में किसी भी प्रकार की गंदगी न पहुंचे।

24 घंटे में समाधान का आश्वासन

नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए महापौर श्री विक्रम अहके ने कहा कि-

दूषित जल की समस्या का समाधान आगामी 24 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि –

नगर निगम प्रशासन आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं

गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

https://www.newindiatimes.net/?p=170838&amp=1

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!