छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

कमलनाथ व नकुलनाथ की विद्यार्थियों के लिए सार्थक पहल

दसवीं व बारहवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की होगी कॅरियर काउंसलिंग
20 जून को राजीव कांग्रेस भवन में होगा कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

 Chhindwara 14 June 2025

छिंदवाड़ा यशो:- कक्षा दसवीं अथवा बारहवीं उत्तीर्ण करने के उपरांत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, पालक व परिजनों के सामने आगे की पढ़ाई के साथ ही रोजगारोन्मुखी विषयों के चयन की सबसे बड़ी दुविधा होती है। असमंजस होता है कि कौनसा विषय चुनें और कौनसा नहीं। इन चुनौती का समाधान अब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के प्रयासों से मिलने जा रहा है।

विद्यार्थियों व अभिभावकों की इन समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के अथक प्रयासों व उनकी पहल पर जिला एनएसयूआई के तत्वावधान में कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित सत्र में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को 20 जून दिन शुक्रवार को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं ऐसे विषयों का चयन कर लेते हैं जो की उनके भविष्य में रोजगार पाने में उपयोगी साबित नहीं हो पाते। इसके उपरांत उन्हें रोजगार प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ता है। कुछ विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने की चाह में पुन: दसवीं अथवा बारहवीं में एक वर्ष का समय व्यतीत कर देते हैं। पढ़ाई के साथ नौकरी के भी कई कोर्स होते हैं जिससे विद्यार्थी बिना अभिभावकों से पैसे लिए पढ़ाई कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किन बड़े शहरों में संस्थान उपलब्ध है और उनमें प्रवेश की क्या प्रक्रिया है जैसे अनेकों जिज्ञासा का समाधान कॅरियर काउंसलिंग सत्र में किया जाएगा।

इन विषयों की प्राप्त होगी जानकारी:-

आर्ट्, कॉमर्स, साइंस, मैथमेटिक्स, एग्रीकल्चर आदि विषय उपरांत सीए, सीएस, फांडेशन, नर्सिंग, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, आईटी सेक्टर, पत्रकारिता, फॉरेंसिक साइंस, मैनेजमेंट, अर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी एवं सरकारी नौकरी की तैयारी आदि की जानकारियां सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीयन राजीव कांग्रेस भवन छिन्दवाड़ा अभवा 8349107040 नम्बर पर कॉल कर सकते हैं।

महानगरों के विषय विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन:-

आयोजित कॅरियर काउंसलिंग सत्र में देश के महानगरों के विषय विशेषज्ञ उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। इंदौर, भोपाल, नागपुर, बेंगलुरू व दिल्ली के विषय विशेषयज्ञों के द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!