भाजपा राजनीति के माध्यम से जन सेवा के लिये संकल्पित है – मीना बिसेन
हमारी सरकार के कल्याणकारी कार्यो के दिखाई दे रहे है सुखद परिणाम – सांसद
श्रीमती मीना बिसेन के कुशल नेतृत्व में संगठन होगा मजबूत – कमल मर्सकोले
Seoni 07 March 2025
सिवनी यशो:- जिले के हर क्षेत्र का विकास और आम जनता की खुशहाली के लिये भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है,हमारे पास केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि है जो संगठन की मंशा अनुरूप आमजनता के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिये काम कर रहे है इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने दो दिवसीय बरघाट विधानसभा के प्रवास के दौरान मंडलों में उपस्थित आमजन एवं भाजपा कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही । बरघाट विधानसभा के प्रवास के दौरान बालाघाट – सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात श्रीमती बिसेन का बरघाट विधानसभा के मंडलों में आधिकारिक रूप से यह पहला प्रवास था कार्यकत्र्ताओं ने मंडलों में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । श्रीमती बिसेन ने कहा कि हमारे संगठन के पूर्वजो ने भाजपा रूपी जिस बीज को लगाया था वह आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है और संगठन को विशाल स्वरूप देने में उन्होंने अपने परिश्रम और त्याग से सींचा है । भाजपा राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने के लिये संकल्पित है और भाव बना रहे इसकी चिंता हम सभी को प्राथमिकता से करना है । हम सब मिलकर जनता की सेवा करते हुये हर बूथ को अपने अनुकूल बनायेंगे और जनता में विश्वास पैदा करने के लिये संकल्पित भाव से भाजपा का काम करेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रवास के दौरान सुकतरा एवं कुरई मंडल में उपस्थित रही सांसद श्रीमती भारती ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिये हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है और उसके बेहतर परिणाम भी हम सबके अनुभव में है । हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम कर रही है हम संगठन और विधायको के माध्यम से क्षेत्र में विकास और जनसुविधाएँ प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे सिवनी को पूर्व में भी बड़ी सौगाते मिली है और मेरे निर्वाचित होने के बाद बालाघाट सिवनी मार्ग सुव्यवस्थित निर्माण के लिये स्वीकृत हो चुका है और बरघाट में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ है । हम विकास के कार्यो के लिये प्रदेश से अधिकतम कार्य स्वीकृत करा रहे है और इसी तरह आगे भी जनता की सेवा में जुटे रहेंगे ।
बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि श्रीमती मीना बिसेन जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करने वाली मातृशक्ति है उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन मजबूत होकर उभरेगा, उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निवर्हन किया है वे अनेक दायित्वों में रही है और उन्होंने पूरी क्षमता के साथ कार्य किया है और इनका पूरा परिवार भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने में वर्षो से लगा रहा है । श्री मर्सकोले ने विश्वास दिलाया कि भाजपा के कार्यकत्र्ताओं के साथ आमजनता की समस्याएँ भी पूरी क्षमता से निराकृत होंगी । श्री मर्सकोले ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन ने बरघाट विधानसभा के सुकतरा मंडल, कुरई, गंगेरूआ एवं बरघाट मंडल का प्रवास दो दिवसीय प्रवास किया । इस दौरान उन्होंने मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ पदाधिकारियों एवं आमजनता से चर्चा की । प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय, आनंद शर्मा, डां. अभिजीत चौहान, दादा मेहता ठाकुर, कपिल पांडे, अतीत बिसेन सांसद प्रतिनिधि, नरेंद्र गुड्डू ठाकुर, जागेश्वर पांडे, कुरई जनपद के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया,भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहगडाले, तुलश डहरवाल जिला महामंत्री, अंकित ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, अमित पांडे जिला मंत्री, (भाजयुमो) सुकतरा मंडल के अध्यक्ष मानसिंह सनोडिया, गंंगेरूआ मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन, धारना मंडल अध्यक्ष हनुमत, बरघाट मंडल अध्यक्ष हेमंत रांहगडाले, बादलपार सरपंच श्रीमती अनीता /संतोष कूड़ापे वरिष्ठ नेता अनिल सहारे , बलराम पटेल, सुंदर पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष निरंजन बिसेन, रामदास चौहान, नीलकंठ तिवारी,चेतराम सनोडिया, महामंत्री कुबेर सिंह रघुवंशी, रामप्रसाद उइके, दिलीप राय, मनीष राठौर, भारत राठौड़, संजय गुप्ता, शिवदयाल श्रीवास्तव, सूरज परिहार, देवेंद्र राहगडाले पूर्व उपाध्यक्ष, श्रीमती सहस्त्रा नर्वेति, संतराम वर्मा,राजेंद्र डहऱवाल मोनू दीक्षित नरेश हिंगे पंकज श्रीवास्तव सागर सूर्यवंशी अतुल चंदौरे धीरेन्द्र जयसवाल योगेश डहऱवाल जनपद सदस्य संतोष पन्द्रे, परसराम चौहान, अशोक शरणागत जिला मंत्री, अमन भाटिया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की जायसवाल चंद्रभान रघुवंशी, कबीर वर्मा, राहुल परिहार सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित रहे ।





