क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट विधानसभा मे थाने के नवीन सीमांकन के लिए हुई बैठक

बरघाट विधानसभा मे थाने के नवीन सीमांकन के लिए हुई बैठक - Seoni News

बरघाट यशो:- थानों का नवीन सीमांकन होने के बाद ग्रामीणजन अपनी सुविधानुसार नजदीकी थानों से अपने ग्राम का नाम जुड़वा सकते है जिससे उन्हे दुर स्थित थानों में अपराधों सहित अन्य मामलों की शिकायत करने जाना नही पड़ेगा, जिसके अनुसार इस जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शासन के नई लाईनलाईन के अनुसार अपनी सुविधा को देखते हुए थानों के नवीन सीमांकन के साथ ही अपने गांव का नाम जुड़वा सकते है जिससे उन्हे कानून व्यवस्था अच्छी मिल सकती है। जिसकी जानकारी देने के लिए 11 जनवरी को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय के कक्ष में जनप्रतिनिधि की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विधायक कमल मर्सकोले, एसडीएम महेश अग्रवाल, एसडीओपी ललित गठरे, तहसील डा. संजय वरैया, थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम, सहित कुरई और अरी थाना प्रभारी के साथ जनप्रतिनिधियो में बरघाट नगरपरिषद अध्यक्ष इमरता साहू, जनपद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, जनपद पंचायत अध्यक्ष आभा राहंगडाले, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, अनिल पाठक, पार्षद असंत उइके, हेमंत राहंगडाले, विवेक बिसेन, गौरव बिसेन, सहित अन्य जनपद सदस्य व पार्षद व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय के द्वारा थानों के नये सीमांकन के संबंध में जो दिशा निर्देश दिये गये है उसके बारे में उपस्थितजनो को विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि शासन के निर्देश है कि थानों का सीमांकन किया जाये और इस सीमांकन की प्रक्रिया के तहत ग्रामीणजन अपनी नजदीकी थानों में अपने ग्राम का नाम जुड़वा सकते है क्योंकि थाना क्षेत्र बहुत बड़ा होता है और कुछ ग्राम दुर स्थित थानों की सीमा में आते है जिससे उन्हे थानों में किसी भी काम से वह जाना पड़ता है जिससे उन्हे समय भी अधिक लगता है इसलिए शासन के द्वारा अब थानों का नवीन सीमांकन किया जा रहा है ताकि ग्रामीणजन अपने सुविधानुसार जो थाना पास पड़ता है उसमें अपने ग्राम का नाम जुड़वा सके। जिस पर उपस्थित जनो ने कहा कि कुछ ग्राम ऐसे है कि तहसील कार्यालय बरघाट आता है परन्तु थाना क्षेत्र डूडा सिवनी के अंतर्गत आता है ऐसे में ग्रामीणजनों को तहसील व थाने में एक साथ काम आ जाने पर परेशानी होती है इसलिए शासन की यह नियम बहुत अच्छी है क्योंकि एक ही स्थानों पर सभी शासकीय कार्यालय स्थित रहना चाहिए जिससे ग्रामीणजनों के सभी काम एक साथ हो सकते है। इसी दौरान ग्राम पंडवानी को थाने उंगली से हटाकर बरघाट थाने मे, बम्होडी और साल्हे को डूंडासिवनी थाने से बरघाट थाने में, साल्हे गुर्रा बरघाट थाने से हटाकर अरी थाने मे , ग्राम को अंतरा को बरघाट थाने से हटाकर अरी थाने में, ग्राम विजयपानी और पखारा को कान्हीवाडा थाने से हटाकर बरघाट थाने में करने सहित कुरई क्षेत्र की मांग कुछ मांग प्राप्त हुई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button