मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

 

प्रभारी मंत्री वर्मा का प्रवास कार्यक्रम सिवनी यशो:- प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा प्राप्त अधिकृत कार्यक्रमानुसार सोमवार 28 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे सिवनी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा मंगलवार 29 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के साथ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री श्री वर्मा दोपहर 02 बजे सिवनी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री वर्मा का प्रवास कार्यक्रम

सिवनी यशो:- निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुनरीक्षण की गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया जाएगा तथा 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक दावे आपत्ति आमंत्रित की जाएगी।

इसी तरह 09, 10, 16 एवं 17 नवम्बर को कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त दावे आपत्ति का निराकरण 24 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को होगा।

निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button