वाहन रैली और नगर साज सज्जा पर होगा विचार, समस्त सनातनियों से उपस्थिती की अपील
Seoni 18 March 2025
सिवनी यशो:- आगामी 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे हिन्दु नव वर्ष को भव्य दिव्य बनाने को लेकर गत 17 मार्च सोमवार को हिंदू सनातन समाज के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न की गई । जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आयोजन को परंपरा अनुसार भव्य बनाने के लिये 19 मार्च 2025 बुधवार को शुक्रवारी स्थित श्री राम मंदिर में रात्रि 7:00 बजे सर्व सनातन समाज की बैठक कर सभी के विचार लिये जाकर नव वर्ष के आयोजन को भव्य बनाया जाने पर के लिये बैठक में आये विचारों को सर्वसम्मति से शामिल किया जायेगा ।
हिन्दु सनातन समाज समिति के मीडिया प्रभारी प्रवेश बाबू भालोटिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि नववर्ष पर परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष मिशन स्कूल से निकाली जाने वाली वाहन रैली को भव्य बनाने के साथ नगर की साज सज्जा को आकर्षक और पवित्रता प्रदान करने के सभी के लिये उपयुक्त सुझावों के अनुसार निर्णय लिया जायेगा और रैली को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी आप सभी सनातन प्रेमी,सभी मंदिर समितियां, सभी व्यायाम शालाएं,सभी राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि, संगठन के प्रमुख, व्यापारी स्वयंसेवी संगठन, मातृशक्ति, छात्र शक्ति, सभी समाज के प्रमुख, युवा वर्ग एवं सनातन प्रेमी से उपस्थित सदस्यों के द्वारानरेंद्र ठाकुर ,पंकज भगत ,बाबा पांडे ,मुनिया टांक ,पवन बंसल ,युवराज रहंगड़ाले ,रानू ठाकुर ,प्रवेश भालोटिया ,संजय मंडल ,धीरज भोर, गप्पू तिवारी ,सर्वेश कश्यप ,मनोज नामदेव ,ऋतु दहीकर ,गोलू सिंग बघेल ,हर्षित बघेल, आयुष बघेल आशीष सनोडिया अजय ठाकुर, ऋतिक तिवारी, ऋषभ चौरसिया, उदित बैस ,मुकेश साहू अखिलेश पांडे, अमन चौहान, अंशुल सोनी, साकेत नेमा के द्वारा उपस्थित की अपील की जाती है कि 19 मार्च को श्री राम मंदिर में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो ।



