WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

बस आपरेटर संघ की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

सिवनी यशो:- जिला बस ऑपरेटर संघ की बैठक प्रायवेट बस स्टेंड में जिलाध्यक्ष तेजबली सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में बालाघाट एवं मंडला मार्ग में संचालित होने वाली बसों को लेकर बस संचालको ने अपनी समस्या रखे।

दूर मार्ग से जाने पर संचालको पर अतिरिक्त बोझ

बस संचालकों का कहना है कि सिवनी से बालाघाट एवं मंडला की ओर जाने वाली बस जिला कलेक्टर की भावना को ध्यान में रखते हुए बायपास मार्ग से होते हुए इस मार्ग से जा रही है, बायपास मार्ग से बसे जाने से लगभग 12 से 15 किमी इन बसों का मार्ग बढ जा रहा है साथ ही लगभग 500 -700 रूपये का अतिरिक्त डीजल भी लग रहा है जिसका भार बस मालिकों पर पड़ रहा है।

बारिश में नहीं मिलती सवारी

ज्ञातव्य है कि इन दिनों शादी विवाह के कार्यक्रम देवउठनी ग्यारस तक बंद है वही बारिश के चलते सवारिया बसों में नाम मात्र की सफर कर रही है। इस समस्या के कारण बस संचालकों को बसों का संचालन कठिन हो रहा है।

अवैध कमांडर भी बढ़ी

इतना ही नहीं मंडला एवं बालाघाट मार्ग में बसे बंद करने के बाद इन मार्गो में अवैध कमांडर सहित अन्य वाहनों की संख्या बढ़ गई जिसको लेकर आटीओ के अधिकारियों को भी सूचित किया गया लेकिन परिणाम सिफर निकले।

बस के पहिये थमेंगे

बस ऑपरेटरों ने कहा है कि अगर इस समस्या का दो दिन में हल नहीं निकाला गया तो बस आपरेटर इस मार्ग में अपनी बस बंद कर देंगे और समस्या का समाधान ना होने पर मौन आंदोलन करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!