मध्यप्रदेशसिवनी

गणेशगंज की बैठकी बाजार दलदल में तब्दील, व्यापारी व ग्राहक परेशान

ठेकेदार वसूली में सक्रिय, मगर सफाई और सुविधा पर ध्यान नहीं; पंचायत की लापरवाही से जनता त्रस्त

Seoni 04 September 2025

सिवनी यशो:- विकासखंड के ग्राम गणेशगंज में हर मंगलवार को लगने वाली बैठकी बाजार इन दिनों गंदगी और दलदल का पर्याय बन चुकी है।

बीते मंगलवार को व्यापारियों को कीचड़ के बीच दुकानें लगानी पड़ीं,

वहीं ग्राहक भी मजबूरी में गंदगी से होकर खरीदारी करते रहे।

गणेशगंज की इस बाजार में जिलेभर से व्यापारी दुकानें लेकर आते हैं

और आसपास के 30 से 35 गांवों के लोग खरीदी करने पहुंचते हैं।

मगर बाजार की स्थिति इतनी खराब है कि हर तरफ कीचड़, गंदगी और बदबू फैली रहती है।

लोग थैले और कपड़े बचाते-बचाते खरीदारी करते हैं, जबकि व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में दलदल भरे रास्तों पर खड़े रहते हैं।

गणेशगंज बैठकी बाजार में कीचड़ और गंदगी से जूझते व्यापारी और ग्राहक
गणेशगंज बैठकी बाजार में गंदगी और दलदल | वसूली भरपूर, सुविधा शून्य

आयुर्वेदिक अस्पताल व आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के पास तक फैली इस गंदगी को और भी बढ़ाने का काम बाजार से बची-खुची सड़ी सब्जियों ने कर दिया है।

व्यापारी सब्जी फेंककर चले जाते हैं और पंचायत सफाई की कोई व्यवस्था नहीं करती।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पंचायत चाहे तो समाधान निकाल सकती है,

यदि पंचायत चाहे तो –

बाजार की नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग सफाई और बुनियादी सुविधा पर किया जा सकता है।

मगर फिलहाल, वसूली भरपूर की जा रही है और जनता को सुविधाएं कुछ नहीं मिल रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!