मध्यप्रदेशदेश विदेशहेल्थ

खजुराहो में गूंजा योग का संदेश, CM मोहन यादव बोले- योग और संस्कृति का अनूठा संगम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के काउंटडाउन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- योग अब विश्व कल्याण का जीवन दर्शन बन चुका है

योग महोत्सव 2026 खजुराहो – योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Bhoal 27 May 2026
भोपाल यशो:-  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि योग और खजुराहो दोनों ही भारतीय संस्कृति के ऐसे अभिन्न स्तंभ हैं, जिन्होंने सदियों से विश्व को भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और आयुष विभाग द्वारा इन दिनों “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो स्मारक समूह में आयोजित “योग महोत्सव 2026” कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

खजुराहो में आयोजित योग महोत्सव 2026 में योगाभ्यास करते प्रतिभागी और योग प्रेमी।
विश्व धरोहर खजुराहो में आयोजित योग महोत्सव 2026 के दौरान उपस्थित प्रतिभागी एवं योग साधक।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह “वन अर्थ, वन हेल्थ” की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है। योग मानव को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार योग और आयुष चिकित्सा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटरों तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से व्यापक अभियान चला रही है।

युवा पीढ़ी में बढ़ रहा योग का आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित काउंटडाउन कार्यक्रमों से देशभर में लाखों लोग जुड़ रहे हैं। विशेष रूप से युवा पीढ़ी योग को उत्साहपूर्वक अपना रही है, जो स्वस्थ और सकारात्मक समाज निर्माण का शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि योग को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़कर एक स्वस्थ, जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से योग को प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

आयोजन की सफलता पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय आयुष मंत्रालय, राज्य आयुष विभाग, जिला प्रशासन छतरपुर एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस विशेष कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2265767&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!