विद्यार्थियों के लिये प्रेरणादायी सिद्ध हुआ ज्वला देवी सिद्ध पीठ से प्रसारित संदेश
Seoni 24 February 2025
सिवनी यशो:- आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ पिछले 77 सप्ताह से लगातार किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज में जागरू कता संदेशों का प्रसारण भी किया जाता है और पूरे सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा हर शनिवार को होती है तथा इसके साथ आगामी समय में क्या करना उपयोगी होगा इस बात का विचार किया जाता है ।
धर्म और आस्था के इस केन्द्र में विद्यार्थी हनुमान जी की उपासना कर अपने मन को एकाग्र कर रहे है । इस धार्मिक स्थान से संदेश दिया गया और मोबाइल के अधिक उपयोग न करने की सलाह बहुत असरकारक रही है मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा में विद्यार्थी वर्ग की संख्या में आशातीत वृद्धि इस संदेश के सकारात्मक असर को दर्शा रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के 77 वें सप्ताह विद्यार्थियों की उपस्थिती बहुत अधिक रही ।
यहाँ बता दें कि सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 77 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है । शनिवार को 77 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान अंशुल भारद्वाज मुंगवानी रोड सिवनी ने सहपरिवार पहुंचकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया । भक्तिभाव से संपन्न आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया । भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है ।
सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।






