मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
समस्याओं को लेकर छपारा जनपद अध्यक्ष ने पंचायत मंत्री पटेल से भेंट की

छपारा यशो :–विगत दिनों जनपद भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय आत्मनिर्भर पंचायत गोष्टी के कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष सदम सिंह बरकड़े पहुंचे जहां उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात के दौरान जनपद क्षेत्र के विकास कार्य एवं क्षेत्रीय समस्याओ से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि समय रहते इन सभी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



