छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

गरीब आदिवासियों पर दबाव बनाकर शपथ पत्र लिखवा रहा खनिज विभाग: उइके

 प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए लाई जा रही रेत जब्त करने का मामला
Chhindwara 07 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:-  केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार में जब से तीसरा इंजिन जुड़ा है तब से जिले के गरीब आदिवासियों के शोषण की सीमा टूट चुकी है। पीडि़त आदिवासियों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे और सुनवाई शून्य है। सत्ता सम्पन्न लोगो के अलावा अब शासकीय विभाग से भी आदिवासी पीडि़त व शोषित हो रहे, इसका एक मामला खनिज विभाग से निकलकर सामने आया है।
उक्त उदगार आज छिन्दी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमसलाल उइके ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए। अमसलाल उइके ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि हर्रई में खनिज विभाग के अमले की तानाशाही आदिवासी गरीब परिवार पर बढ़ती जा रही। विभागीय अमले के द्वारा हर्रई निवासी भुजलेन्द्र कुड़ोपा व सत्यनारायण भारती ने अपने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लगने वाली रेत के परिवहन हेतु नियमानुसार ग्राम सरपंच व जनपद सीईओ को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति ली थी जिसके उपरांत उनके द्वारा रेत अपने मकान निर्माण हेतु ट्रैक्टर से लाई जा रही थी, किन्तु खनिज विभाग के अमले ने रेत सहित ट्रैक्टर जब्त कर ली

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button