आदिवासी बैगाओं की जमीने हथिया रहे है खनन माफिया – दिग्विजय सिंह
सेना की कार्यवाही पर दी बधाई, सरकार पर उठाये सवाल
Mandla 02 June 2025
मंडला यशो :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सोमवार को मंडला पहुँचे तथा वे यहाँ से खंडेलवाल परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने नैनपुर पहुंचे थे ।
यहाँ पत्रकारो से चर्चा से चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि हमारी तीनो सेनाओं ने बहुत बहादुरी का काम किया है हमें उन पर गर्व है । सेना ने पाक स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने किया है, मैं इसके लिये हमारी सेना को बधाई देता हूँ । इसके साथ ही उन्होंने कहा, बॉर्डर इलाके के पुंछ में काफी घरों में नुकसान हुआ है कुछ लोग शहीद भी हुए हैं. उन लोगों से हमारे नेता राहुल गांधी मिलने गए लेकिन प्रधानमंत्री जी के पास इसके लिये समय नहीं है वे एक बार भी नहीं गए ।
उन्होंने आपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी द्वारा पूंछे गये प्रश्रों का जबाव नहीं देने आपत्ति जतायी और कहा कि विपक्ष काम है प्रश्र पूंछना और सत्ता पक्ष का दायित्व बनता है प्रश्रों का उत्तर देना । दिग्विजय सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल का जिक्र करते हुये कहा कि चीन के साथ भारत का युद्ध हुआ था उस समय पंडित अटल बिहारी सहित अन्य सांसदो ने पंडित नेहरू से कहा था कि सदन की बैठक बुलाई जाये सांसदो की मांग पर पंडित नेहरू ने सदन की बैठक बुलाई और चर्चा की गयी थी परंतु वर्तमान प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भागते है । युद्ध होता है तो नुकसान दोनों पक्ष को होता है । अगर राहुल गांधी ने पूछ लिया कि हमको कितना नुकसान हुआ है तो इसमें आपत्ति क्या है ।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के डिंडोरी में आदिवासी बैगाओं की जमीने फर्जी तरीके से खरीदे जाने पर कड़ी आपत्ति की है और कहा है कि डिंडोरी में खनिज माफिया के द्वारा आदिवासियों की हजार एकड़ से अधिक भूमि फर्जी तरीके से ऐसे लोगो के नाम पर खरीद ली गयी है जो स्वयं गरीबी रेखा के नीचे आते है और गरीबी रेखा के लाभ भी शासन द्वारा लिये जा रहे है । दिग्विजय सिंह ने इस प्रकारी जमीन खरीदी को खनन माफिया का षडयंत्र बताया है और कहा है इन मामलो की जाँच इसलिये नहीं हो रही है क्योकि इस प्रकार के माफियाओं का संबंध सत्ताधारी भाजपा से है ।



