प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
Seoni 24 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के स्?टेडियम ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि प्रात: 08.58 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा परेट के निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जायेगा। इस अवसर पर परेट द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन करने के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही साथ कार्यक्रम के अंत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पारितोषिक का वितरण किया जायेगा।
इसी तरह 26 जनवरी की संध्या में लाडली लक्ष्मी पथ भैरोगंज में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुंदेली लोकगीत कालाकार हेमराज राजगढ के 07 कलाकारों तथा बैगा एवं फाल लोक नृत्य कलाकार शिव कुमार धुर्वे डिंडोरी 15 कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्?तुती दी जायेगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय कालाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।



