प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने खजरीं आश्रम के जैविक उत्पादों की सराहना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू हुआ जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र, हर शनिवार सब्जी मंडी में उपलब्ध होंगे शुद्ध जैविक फल-सब्ज़ी व अनाज
Chhindwara 02 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आम नागरिकों को स्वास्थ्यवर्धक, रासायनिक-मुक्त फल, सब्ज़ी एवं अनाज सुलभ कराने के उद्देश्य से स्थानीय सब्जी मंडी परिसर में जैविक कृषि उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने हाट बाजार का विधिवत उद्घाटन किया।
जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे संत श्री आशाराम जी आश्रम, खजरीं को प्रथम स्टॉल के लिए चयनित किया गया,
जहां उपलब्ध जैविक उत्पादों की प्रभारी मंत्री सहित अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
🌱 मंत्री ने स्वयं खरीदे जैविक उत्पाद
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने खजरीं आश्रम द्वारा उत्पादित जैविक अनाज, फल एवं सब्जियों का अवलोकन कर उनकी शुद्धता,
गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य लाभों की प्रशंसा की।
उन्होंने जैविक उत्पादों की खरीद कर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।
🤝 प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम आहाके,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी,
मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी राहुल सिंह,
जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण,
जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे,
उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह,
उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. पक्षवार, स
हित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🌾 हर शनिवार लगेगा जैविक हाट बाजार
जिला प्रशासन के सहयोग से अब प्रति शनिवार स्थानीय सब्जी मंडी में जैविक कृषि उत्पादों का नियमित विक्रय किया जाएगा,
जिससे जिले के जैविक कृषकों को सीधा बाजार मिलेगा और उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद।
🙏 सेवाभावी कार्यकर्ताओं का योगदान
इस दैवीय एवं जनकल्याणकारी कार्य में खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई,
समिति अध्यक्ष मदनमोहन परसाई,
गुरुकुल संचालिका दर्शना खट्टर,
धनाराम सनोडिया, आशीष भाई,
रामदास भाई, सुभाष इंगले,
बबलू सूरज प्रसाद माहोरे,
भूपेश पहाड़े,
अश्विन पटेल,
ओमप्रकाश डहेरिया
सहित समिति एवं आश्रम के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।



