मध्यप्रदेशसिवनी

बरघाट पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

बरघाट पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

Seoni, 14 June 2026
सिवनी यशो:- बरघाट थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मई 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना बरघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना के दिन दोपहर के समय अपहृता की मां घर में सो रही थी। जागने पर बालिका घर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे ले जाया गया है। मामले में थाना बरघाट में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी बरघाट को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से लगातार तलाश-पतासाजी की गई। जांच के दौरान 12 जून 2026 को अपहृता को ओमकार नगर, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) से आरोपी ओम किनाके के कब्जे से दस्तयाब किया गया। इसके बाद अपहृता एवं आरोपी को बरघाट थाना लाया गया।

महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ के दौरान अपहृता ने बताया कि आरोपी ओम किनाके द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया तथा उसके साथ गलत कार्य किया गया। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3 एवं 4 बढ़ाई गई।

पुलिस ने आरोपी ओम पिता अनिल किनाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 88, ओमकार नगर, थाना अंजनी, जिला नागपुर, महाराष्ट्र को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका

पूरे मामले में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस, सउनि. लुपेश राहंगडाले, सउनि. देवेंद्र जायसवाल (साइबर सेल), आरक्षक 734 उलेश कटरे एवं महिला आरक्षक 573 मालती डहेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://mandla.nic.in/directory/%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button